ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बहरीन में स्थित अमेरिकी रडार पर हमले का दावा किया। हालांकि अमेरिका सेना ने इन दावों को खारिज कर दिया। यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि शुक्रवार को बहरीन के ऊपर दो ड्रोन को मार गिराया गया है। इससे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।
दूसरी तरफ आईआरजीसी ने बहरीन में अमेरिका के अर्ली-वॉर्निंग रडार इंस्टॉलेशन पर हमले का दावा किया। सेंटकॉम ने एक्स पर लिखा, 'आईआरजीसी ने बहरीन की ओर दो वन-वे अटैक ड्रोन लॉन्च किए और दोनों को अमेरिकी सेना ने मार गिराया। कोई चोट या नुकसान नहीं हुआ।'
यह भी पढ़ें: '2029 से पहले क्यूबा का काम तमाम करना चाहता हूं', सैन्य दखल देंगे डोनाल्ड ट्रंप
ईरान बोला- अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया
शुक्रवार को ही ईरान ने अपने दक्षिणी तट पर एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। ईरान की नौसेना बताया कि दक्षिणी ईरान में सिरिक के तट पर कुहेस्ताक के पास एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया गया है। इसे देश के इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस नेटवर्क के माध्यम से अंजाम दिया गया है।
ट्रंप पर हमले का दबाव डाल रहे नेतन्याहू
इस बीच अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एक्सियोस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि बेंजामिन नेतन्याहू डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर दोबारा हमले का दबाव बना रहे हैं। उधर, मोसाद के मुखिया रोमन गोफमैन अमेरिका पहुंच रहे हैं। वे वाशिंगटन में सीआईए डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ से मिलेंगे। हालांकि ट्रंप ने अभी तक हमले का संकेत नहीं दिया है। वे आर्थिक दबाव और समुद्री नाकेबंदी के पक्ष में है।
यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस के पास भीषण गोलीबारी, 4 लोग घायल; एक की मौत
दर्दनाक हमला करने को तैयार हैं: आईआरजीसी
ईरान के आईआरजीसी ने जंग को इजरायल से आगे तक ले जाने की बात कही। हिजबुल्लाह समर्थक मीडिया आउटलेट अल मायादीन से बातचीत में आईआरजीसी के डिप्टी कमांडर मुस्तफा इजादी ने कहा, 'हम अधिक तैयारी और ज्यादा काबिलियत के साथ ऑपरेशन करने और दुश्मन पर दर्दनाक वार करने को तैयार हैं। 40 दिन की लड़ाई के दौरान हमने दिखाया कि हम ताकतवर ऑपरेशन करने और दर्दनाक वार करने में काबिल हैं। हमें हिजबुल्लाह सेना पर गर्व है, जिसने इजरायल से लड़ाई की और जीत हासिल की।'
