तुर्की के इस्तांबुल शहर में स्थित इजरायली वाणिज्य दूतावास के पास एक बड़ा हमला हुआ है। यहां कई बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह हमला इजरायली वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाकर किया गया था या नहीं। तुर्की मीडिया के मुताबिक हमले में तीन लोगों की जान गई है और दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 

 

इस्तांबुल में इजरायली वाणिज्य दूतावास बेसिक्तास जिले में स्थित है। इजरायली मीडिया ने आशंका जताई है कि हमले में शामिल व्यक्ति इस्लामिक स्टेट से जुड़े हो सकते हैं। वहीं तुर्की मीडिया ने बताया कि तीनों हमलावरों को मार गिराया गया है। इजरायल और तुर्की दोनों ने हमले को आतंकी घटना घोषित किया है।

 

 

 

यह भी पढ़ें: खार्ग आईलैंड पर अमेरिका का हमला, ईरान बोला- संयम का समय खत्म

 

इजरायली वाणिज्य दूतावास इलाके में एक इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित है। इजरायली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक वाणिज्य दूतावास में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: अब उड़ेगा ईरान का रेल नेटवर्क? इजरायली सेना ने फारसी में धमकी दी

तुर्की के आंतरिक मंत्री ने क्या बताया?

तुर्की के आंतरिक मंत्री मुस्तफा सिफ्टसी ने जानकारी दी कि तीन व्यक्तियों ने हमले को अंजाम दिया। उनकी पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। तीनों बंदूकधारियों में से एक को मारा दिया गया है। दो अन्य घायल हैं। मृतक की पहचान यूनुस ईएस के तौर पर हुई है। वहीं दो अन्य गिरफ्तार हमलावर ओनुर सी और एनेस सी हैं। दोनों भाई हैं। फायरिंग के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

किराये की कार में आए थे हमलावर

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने इसे विश्वासघाती हमला बताया। उन्होंने कहा, 'हम हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। हम तुर्की के सुरक्षा माहौल को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी तरह की उकसाने वाली हरकत को बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

 

तुर्की के आंतरिक मंत्री मुस्तफा सिफ्टसी के मुताबिक हमलावर इस्तांबुल से करीब 100 किलोमीटर स्थित इजमित शहर से एक किराये की कार में आए थे। मंत्रालय ने यह भी कहा कि मारे गए तीनों बंदूकधारियों का संबंध एक आतंकी संगठन से रहा है। तुर्की मीडिया ने उनके आईएसआईएस से जुड़े होने का शक जताया।

 

सोशल मीडिया पोस्ट पर इजरायल के विदेश मंत्रालय ने कहा, हम इस हमले को नाकाम करने में तुर्की सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हैं। दुनिया भर में इजरायली मिशनों को अनगिनत धमकियों और आतंकवादी हमलों का सामना करना पड़ा है। आतंकवाद हमें रोक नहीं पाएगा।