यूरोपीय देश नॉर्वे में एक हैरतअंगेज घटना घटी है। नॉर्वे के राजकुमार मारियस बोर्ग होइबी को बलात्कार के एक केस में दोषी मानते हुए कोर्ट ने चार साल जेल की सजा सुनाई है। 29 साल के मारियस बोर्ग होइबी, नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट त्सेसेम होइबी के बेटे हैं। हालांकि, कोर्ट ने मारियस को रेप के दो और मामलों में बरी कर दिया।

 

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो की एक कोर्ट ने मारियस बोर्ग को अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ घरेलू हिंसा, धमकी देने और ट्रैफिक नियम तोड़ने का दोषी ठहराया। 

पहले 7 साल की सजा की हुई मांग

विरोध में केस लड़ रहे पक्ष ने मारियस को सात साल और सात महीने की जेल की सजा की मांग की थी। मगर, बचाव पक्ष के वकीलों ने कोर्ट से मारियस होइबी को रेप के आरोपों से बरी करने की मांग की। वचाव पक्ष ने अपनी दलीलों में कहा कि इन अपराधों के लिए मरियस को 18 महीने से ज्यादा की सजा नहीं मिलनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: 'हम पर लागू नहीं, हम आजाद देश', ईरान से ट्रंप की डील को इजरायल ने किया खारिज

2018 से 2024 के बीच चार महिलाओं का उत्पीड़न 

दरअसल, राजकुमार मारियस के ऊपर 2018 से 2024 के बीच चार महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। आरोप था कि मारियस ने इन चारों महिलाओं का यौन उत्पीड़न ऐसे समय में किया जब वह या तो सो रही थीं या होश में नहीं थीं।

 

इसके अलावा नॉर्वे के शाही परिवार के बेटे मारियस पर मारपीट, ड्रग्स से जुड़े अपराध और रोक के आदेश का उल्लंघन जैसे छोटे अपराधों के लिए भी आरोप लगे हैं। राजकुमार मारियस पर कुल मिलाकर 40 क्रिमिनल चार्ज लगे हैं। कोर्ट में मारियस होइबी ने रेप के आरोपों से इनकार किया लेकिन कई छोटे अपराधों को स्वीकार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: कब, कैसे और क्यों ईरान-अमेरिका शांति समझौते के लिए हुए तैयार? इनसाइड स्टोरी

मारियस बोर्ग होइबी कौन हैं?

मारियस बोर्ग होइबी नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट के पूर्व पति से पैदा हुए बेटे हैं। मारियस रॉयल फैमिली का हिस्सा तब बने जब प्रिंसेस मेटे-मैरिट ने नॉर्वे के क्राउन प्रिंस हाकोन से शादी की। मारियस भले ही नॉर्वे के राजा के घर में पले-बढ़े हैं लेकिन उनके पास कोई रॉयल टाइटल या ऑफिशियल ड्यूटी नहीं है।

 

नॉर्वे के प्रिंस का सौतेला बेटा मारियस 2017 से कई क्रिमिनल मामलों में शामिल रहा है। इन मामलों में ड्रग्स का इस्तेमाल, रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर तोड़ना और हिंसा शामिल हैं।