दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना और ईरान के बीच कूटनीतिक टकराव काफी बढ़ चुका है। कोलंबिया के बाद अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका का दूसरा देश है, जिसके रिश्ते ईरान के साथ सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं। दूसरी तरफ इजरायल के साथ रिश्ते बेहद मधुर है। फीफा विश्वकप में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पेन के खिलाफ खुलकर अर्जेंटीना का समर्थन किया था। हालांकि यह बाद अलग है कि फाइनल में जीत स्पेन को ही मिली थी।

 

अर्जेंटीना और ईरान के रिश्ते बिगड़ने की शुरुआत मार्च में हुई थी। 31 मार्च को अर्जेंटीना ने 31 मार्च को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) को आतंकी संगठन घोषित किया था। इतना ही नई अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली की सरकार ने आईआरजीसी को पब्लिक रजिस्ट्री में शामिल कर लिया। इससे संगठन पर आर्थिक प्रतिबंध और संचालन पर रोक लगी।

 

यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस के पास भीषण गोलीबारी, 4 लोग घायल; एक की मौत

अर्जेंटीना ने क्यों आतंकी संगठन घोषित किया?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अर्जेंटीना ने आईआरसीजी पर बैन क्यों लगाया और उसे आतंकी संगठन क्यों घोषित किया? इसके तार साल 1992 से जुड़ते हैं। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में स्थित इजरायली दूतावास को आतंकियों ने निशाना बनाया। बम धमाके में 29 लोगों की जान गई थी और 200 से अधिक घायल हुए थे। दो साल बाद 1994 में AMIA यहूदी कम्युनिटी सेंटर पर बम धमाकों को अंजाम दिया गया था। इसमें 85 लोगों की मौत हुई थी और 300 से अधिक घायल हुए थे।

 

जांच में पता चला कि आईआरजीसी के चीफ कमांडर और ईरान के पूर्व रक्षा मंत्री अहमद वहीदी का हाथ यहूदी कम्युनिटी सेंटर हमले में था। लंबे समय से अर्जेंटीना को वहीदी की तलाश है। 1994 में वहीदी आईआरजीसी से जुड़े कुद्स फोर्स का मुखिया था। 2006 में अर्जेंटीना ने अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट जारी किया। 2007 में इंटरपोल ने अपनी वॉन्टेड सूची में शामिल किया। 

सात महीने बाद तेहरान का एक्शन

करीब सात महीने बाद ईरान ने अर्जेंटीना को अपना जवाब भेजा है। ईरान की सरकार ने अर्जेंटीना की वायु सेना और नौसेना को आतंकी संगठन घोषित किया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अर्जेंटीना का कदम न केवल दुश्मनी भरा था, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांत के खिलाफ था। मंत्रालय ने आगे कहा कि इस कार्रवाई से होने वाले सभी नतीजों के लिए अर्जेंटीना की सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार होगी।

अमेरिका ने उठाया था सबसे पहला कदम

साल 2019 में सबसे पहले अमेरिका ने आईआरजीसी को आतंकी संगठन घोषित किया था। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार का दावा है कि 40 देशों ने आईआरजीसी को आतंकी संगठन माना है। हालांकि उपलब्ध स्रोतों से इसकी पुष्टि नहीं होती है। 

 

यह भी पढ़ें: ले डूबी चीनी जासूस प्रेमिका, Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग ने दिया इस्तीफा

 

कनाडा ने भी आईआरजीसी को आतंकी सूची में डाल रखा है। इसी साल फरवरी में यूरोपीय यूनियन ने आतंकी संगठन घोषित किया था। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने आईआरजीसी को आतंकवाद का प्रयोजक कहकर संबोधित किया था। ब्रिटेन ने भी इस संगठन को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना है। ईरान का साफ कहना है कि जो भी देश आईआरजीसी को आतंकी संगठन घोषित करेगा या अमेरिका फैसले का समर्थन करेगा, उस पर जवाबी कार्रवाई की जाएगी। 

 

सितंबर महीने में कोलंबिया ने भी ईरान के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने का एलान किया था। कोलंबिया की सरकार ने ईरान पर आतंकी संगठन को समर्थन देने का आरोप लगाया था। आईआरजीसी को आतंकी संगठन घोषित किया था।