भाई बहन का रिश्ता सबसे खास होता है। इस बार 11 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाती और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं, भाई अपने बहनों को गिफ्ट देता है। अगर आपको भी नहीं समझ आ रहा है कि बहन को क्या गिफ्ट दें तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

 

इस दिन को खास बनाने के लिए उनकी पसंद की चीजें गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें चॉकलेट, परफ्यूम, स्मार्ट वॉच आदि चीजें हो सकती हैं। अगर आप उन्हें बोरिंग गिफ्ट्स नहीं देना चाहते हैं और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाहते हैं तो ये चीजें गिफ्ट कर सकते हैं। ये चीजें आपकी बहनों को बचत करने, निवेश करने और अचानक आने वाले खर्च के लिए तैयार रहने में मदद कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस का नया वेरिएंट PJ.2.1 कितना खतरनाक है? जानिए लक्षण

बहन को गिफ्ट करें ये चीजें

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP)

 

आप अपनी बहन के लिए म्यूचुअल फंड में 'सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान' (SIP) खुलवा सकते हैं। नियमित निवेश करने से एक मोटी रकम जमा हो सकती है। हालांकि इक्विटी म्यूचुअल फंड बाजार से जुड़े होते हैं और इनमें रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती। कोई भी स्कीम चुनने से पहले, यह जरूर देख लेना चाहिए कि निवेश कितने समय के लिए करना है और जोखिम सहने की क्षमता कितनी है।

 

डिजिटल गोल्ड गिफ्ट करें

 

सोने को हमेशा समृद्धि से जोड़ा जाता है। त्योहारों में अक्सर गोल्ड गिफ्ट किया जाता है। गहना खरीदने की बजाय भाई अपनी बहन को डिजिटल गोल्ड गिफ्ट कर सकते हैं। यह एक प्रकार का इनवेस्टमेंट है। इसके अलावा गोल्ड एक्सचेंज ट्रेटेड फंड में निवेश कर सकते हैं। गोल्ड ETF की ट्रेडिंग स्टॉक एक्सचेंज पर होती है, जिसके लिए डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की जरूरत होती है। निवेश करने से पहले प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता, सोने को सुरक्षित रखने की व्यवस्था और रिडेम्पशन चार्ज की जांच कर लेनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: हेल्दी समझकर भर-भरकर खा रहे हैं डार्क चॉकलेट? सेहत को कितना नुकसान?

 

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी

 

आप अपनी बहन को हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी भी गिफ्ट कर सकते हैं। बीमा पॉलिसी का प्रीमियम भरना एक फाइनेंशियल गिफ्ट है। पॉलिसी खरीदने से पहले अस्पताल नेटवर्क, वेटिंग पीरियड, किन चीजों को कवर नहीं किया गया है, को पेमेंट की शर्ते और क्लेम की शर्तों की तुलना करना चाहिए। पॉलिसी का चुनाव बेहद ध्यान से करें।