दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। घरों में हफ्ते भर पहले से ही दीवाली के त्योहार की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। दिवाली पर लोग घर पर दीप जलाते हैं। घर को रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाते हैं। इस पर्व पर रंगोली बनाने का विशेष महत्व है। कोई भी शुभ कार्य से पहले रंगोली बनाने की सालों पुरानी परंपरा रही है।

 

रंगोली सिर्फ घर की सजावट करने का तरीका ही नहीं बल्कि माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी बनाया जाता है। अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ आसान डिजाइन्स बता रहे हैं जिसे आप 5 से 10 मिनट में बना सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें- दिवाली पर रंगोली, लाइट्स हुई पुरानी, घर सजाने के लिए अपनाएं ये आइडियाज

घर पर बनाएं ये रंगोली डिजाइन्स

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए स्वास्तिक, कमल और लक्ष्मी जी के चरण, कलश और सिक्के वाली रंगोली बना सकते हैं। इन डिजाइन्स में लाल, हरा रंग भरे जो माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं।

 

दीए से बनाएं रंगोली

 

आपको गोल आकार में रंगोली का डिजाइन बनाना है और उसमें रंग भरना है। रंगोली बनने के बाद उसमें दीए सजा दें। आप गोलाकार डिजाइन बनाने के लिए बड़ी थाली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

चूड़ी की मदद से बनाएं रंगोली

 

आप रंगोली बनाने के लिए चूड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चूड़ी से बनी रंगोली छोटी होती है। आप इस तरह की रंगोली को बालकनी में बना सकते हैं। छोटी रंगोली आसानी से बन भी जाएगी और समय भी कम लगेगा।

 

यह भी पढ़ें- सर्दी में ड्राइनेस की समस्या से रहते हैं परेशान, ऐसे रखें ख्याल

रंगोली बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आपको घर का एक हिस्सा चुनना है जहां पर आपको रंगोली बनानी है।
  • इसके बाद डिजाइन को स्केचपेन या चॉक की मदद से बना लें।
  • उसके बाद रंगोली में रंग भरें। आप रंगोली को सजाने के लिए दीप और फूलों को इस्तेमाल कर सकते हैं।

इको फ्रेंडली रंगोली

  • आप केमिकल वाले रंगों की जगह पर इको फ्रेंडली कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप रंगोली बनाते समय घर के सदस्यों को शामिल करें ताकि उसे बनाने में मजा आया।
  • आप रंगों की बजाय अनाज का शामिल कर सकते हैं। बाद में उस अनाज को चिड़िया को खिला सकते हैं या मिट्टी में डाल सकते हैं।