दिवाली साल का सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस त्योहार के आने का इंतजार बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक करते हैं। लोग खूब सारी तैयारियां करते हैं। धनतेरस से लेकर दिवाली तक घर में घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। घर पर दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ दिवाली पार्टी करते हैं। पिछले कुछ सालों में दिवाली पार्टी का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। इन पार्टीज में महिलाएं सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। अगर आप भी दिवाली पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो हम आपको कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक्स के बारे में बता रहे हैं जिसे आप आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं।

 

करीना कपूर

 

करीना कपूर लाल रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ग्रीन कलर के हैवी नेकलेस के साथ कंप्लीट किया है। बेबो ने अपना मेकअप सिंपल और सटल रखा है। उनका यह लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। दिवाली पार्टी में आप इस लुक को आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं।

 

 

यह भी पढ़ें- दिवाली पर पहने ये ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़े, हर किसी की निगाहें आप पर टिकेंगी

 

जेनेलिया डिसूजा

 

जेनेलिया डिसूजा पार्टीज में अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। खास बात यह है कि उनका मेकअप बहुत सिंपल रहता है। जेनेलिया ने वाइट साड़ी को चोकर के साथ पेयरअप किया है। उनका मेकअप भी सटल है। अगर आप नेचुरल लुक रखना चाहती हैं तो जेनेलिया की तरह खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

 

 

सारा अली खान

 

अभिनेत्री सारा अली खान अपने कंफर्टेबल फैशन स्टेंटमेंट के लिए जानी जाती हैं। वह हाल ही में ऑरेंज कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने अपने लुक को सिर्फ एक बिंदी के साथ कंप्लीट किया है। उन्होंने किसी प्रकार की कोई जैवलरी कैरी नहीं की थी।

 

 

श्रद्धा कपूर

 

अगर आप इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहनना पसंद करती हैं तो श्रद्धा कपूर से फैशन इंस्पीरेशन ले सकती हैं। श्रद्धा ने स्टाइलिश ब्लैक जैकट के साथ रेड कलर की साड़ी को ड्रेप किया है। श्रद्धा ने इस लुक के साथ किसी तरह की कोई एक्सेसरीज कैरी नहीं की है लेकिन बोल्ड मेकअप किया है।

 

 

 

यह भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज दिवाली पर खाएं ये मिठाइयां, कंट्रोल में रहेगी शुगर

 

अनन्या पांडे

 

अनन्या पांडे इंडस्ट्री की फैशन डीवा कहलाती हैं। अगर आप दिवाली पार्टी में कैजुअल और स्टाइलिश पहनना चाहते हैं तो अनन्या की इस साड़ी से फैशन इंस्पीरेशन ले सकती हैं। आप भी अनन्या की तरह कलरफुल साड़ी पहन सकती हैं। अनन्या ने अपने लुक को हैवी ईयररिंग्स के साथ पेयरअप किया है।