हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मर्दस डे आता है। मां हमेशा अपने बच्चों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। इस बार मदर्स डे 10 मई को मनाया जाएगा। यह दिन मां को समर्पित होता है। ऐसे में अगर आप भी मदर्स डे पर अपनी मां को क्या गिफ्ट दें? इस बात को लेकर परेशान है तो हम आपको कुछ क्रिएटिव आइडिया बता रहे हैं।
इन गिफ्ट्स को देखकर आपकी मां खुश हो जाएगी। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए आप मां के साथ मूवी या डिनर डेट प्लान कर सकते हैं। उन्हें उनकी फेवरेट फिल्म दिखाने ले जाएं और डिनर करवाएं। इस तरह से आप उनके साथ क्वॉलिटी टाइम भी स्पेंड कर लेंगे। उन्हें यह भी अच्छा लगेगा।
यह भी पढ़ें: ओवेरियन कैंसर की पहचान हैं ये 5 लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
मां को गिफ्ट करें ये चाहिए
ज्वेलरी- अगर आपकी मां को ज्वेलरी पहनना पसंद है तो उन्हें ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपका बज कम है तो उनके लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं। आप चाहें तो कस्टमाइज्ड ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं।
डिजिटल फोटो फ्रेम- आप अपनी मां को डिजिटल फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आप मां के साथ अपनी पुरानी और नई तस्वीरें डाल कर फ्रेम सेट कर सकते हैं।
स्पा बुक करें- आप मदर्स डे पर मां को स्पा सेशन गिफ्ट कर सकते हैं। स्पा में वह रिलेक्स फील करेंगी। अगर वह बाहर जाना पसंद नहीं करती हैं तो उनके लिए होम स्पा सेशन भी बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: केरल और पश्चिम बंगाल में हैं सबसे ज्यादा बीमार लोग, NSO की रिपोर्ट में खुलासा
ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट- अगर उन्हें सजना धजना पसंद है तो आप उन्हें स्किन केयर किट या हेयर किट गिफ्ट कर सकते हैं।
स्मार्ट गैजेट्स- उनके स्वास्थ्य निगरानी के लिए आप उन्हें स्मार्ट गैजेट्स गिफ्ट कर सकते हैं। ये गिफ्ट आपको उनके हेल्थ से जुड़ी चीजों के बारे में जागरूक करता है।
हाथ से लिखा पत्र- आप अपनी मां से प्यार जताने के लिए उन्हें लेटर लिख सकते हैं। हाथ से लिखा लेटर उनका दिल छू लेगा।
