करवा चौथ का त्योहार शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। महिलाएं यह व्रत अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। इस बार 29 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। महिलाएं इस त्योहार की पहली से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं।

 

आमतौर पर महिलाएं इस दिन लाल रंग की साड़ी और सूट सलवार पहनती हैं। अगर आप भी इन दोनों चीजों को पहनकर बोर हो गई हैं तो हम आपको कुछ ट्रेंडिंग स्टाइल बता रहे हैं जिसे ट्राई कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: चुकंदर से अनार तक में आयरन की मात्रा सबसे कम, फिर किन चीजों को खाएं?

करवा चौथ पर ट्राई करें ये आउटफिट

अनारकल सूट

 

करवा चौथ पर आप अनारकली सूट पहन सकते हैं। यह सूट दिखने में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लगता है। आप बिना परेशानी कि इसे पूरे दिन पहन सकते हैं। आपको बाजार में विभिन्न प्रकार के अनारकली सूट मिल जाएंगे जिसे आप अपने हिसाब से चुन सकती है। आप अनारकली सूट को स्टाइलिश जैकेट के साथ पेयर कर सकते हैं। यह लुक दिखने में कमाल का लगता है।

 

 

बांधनी प्रिंट सूट सलवार

 

आप करवा चौथ पर बांधनी प्रिंट सूट सलवार पहन सकते हैं। यह आपको फेस्टिव वाइब देता है। इन दिनों फारसी सलवार भी काफी ट्रेंड में है। यह दिखने में स्टाइलिश लगता है। आप इसे स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ पेयर अप कर सकते हैं।

 

पाकिस्तानी सूट

 

आप करवा चौथ पर पाकिस्तानी सूट पहन सकती है। आप इसमें लंबी कुर्ती के साथ स्ट्रेट पैंट या प्लाजो के साथ पेयर अप कर सकते हैं। आप इसमें डीप रेड, वाइन, पर्पल जैसे कलर को चुन सकते हैं। पाकिस्तानी सूट बहुत कढ़ाई वाला है। इस सूट के साथ आप मिनमल मेकअप कर सकते हैं।

 

को ऑर्ड सेट

 

करवा चौथ पर मॉर्डन वाइब चाहती हैं तो को-आर्ड सेट पहन सकती हैं। यह पहनने में बेहद कंफर्टेबल होता है और दिखने में स्टाइलिश लगता है। यह क्लासी लुक देता है। आप इसे पहनकर आसानी से ऑफिस भी जा सकती हैं। आप अपने हिसाब से रंग डिजाइन चुन सकती हैं।

 

 

लॉन्ग स्कर्ट विद दुपट्टा

 

आप लॉन्ग स्कर्ट के साथ दुपट्टा कैरी कर सकती है। यह दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है। आप इसे आसानी से पूरे दिन पहन सकती हैं। आप प्लीटेड स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप और दुपट्टा पेयरअप कर सकती है। इसके अलावा प्रिटेंड स्कर्ट भी अच्छा ऑप्शन है।