हम सभी लोग अपनी दादी और नानी को बालों मेंं तेल लगाते हुए देखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि तेल लगाने से बाल घने, मजबूत और मुलायम होते हैं। आज के समय में हेयर केयर इंडस्ट्री बदली जा रही है। ऐसे में मन में सवाल उठता है कि क्या बालों में तेल लगाना फायदेमंद होता है?

 

तेल बालों को मुलायम रखता है। साथ ही ड्राइनेस को कम करता है। अगर आपके बाल जरूरत से ज्यादा ड्राई या डैमेज है तो सिर्फ तेल लगाने से कोई फायदा नहीं होगा। कुछ लोग हर दिन बालों में तेल लगाते हैं। आइए जानते हैं रोजाना बालों में तेल लगाना कितना फायदेमंद है?

 

यह भी पढ़ें: दिनभर फोन देखता है बच्चा? मां-बाप पहले बदलें ये 7 आदतें

रोजाना तेल लगाने के नुकसान

जब आप रोजाना तेल लगाते हैं तो बाल ऑयली दिखते हैं। स्कैल्प में अधिक पसीना आता है, गंदगी जम जाती है और बाल भी ज्यादा गंदे होते हैं।

 

डैंड्रफ क बढ़ाता- लोगों को लगता है कि तेल लगाने से डैंड्रफ की समस्या कम होती है लेकिन यह सबसे बड़ी गलतफहमी है। अधिक तेल लगाने की वजह से डैंड्रफ को बढ़ने के लिए अच्छा वातावरण मिलता है। डैंड्रफ Malassezia नाम के यीस्ट से फैलता है।

 

स्कैल्प में खुजली- अधिक मात्रा में तेल लगाने से खुजली, हेयर फॉलिकल्स में सूजन और हेयर लाइन में दाने आने की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप हर दिन बालों में तेल लगाते हैं तो आपको रोजाना बाल धोने होंगे स्कैल्प को रफ और ड्राई कर देगा।

कौन सा तेल लगाना चाहिए?

हर 7 से 10 दिन पर आपको जोजोबा या ग्रेपसीड लगाना चाहिए।

 

नॉर्मल स्कैल्प-  हफ्ते में एक या दो बार नारियल तेल लगाएं।

ड्राई और कर्ली बाल- आपको हफ्ते में 2 से 3 बार नारियल, एवोकाडो, ऑलिव और बादाम का तेल लगाना चाहिए।

 

हमेशा बालों की लेंथ और आखिरी में हल्का तेल लगाना चाहिए। कोई भी हैवी तेल तब भी लगाएं जब डॉक्टर ने सलाह दी है।

 

ज्यादातर लोग रोजाना तेल नहीं लगाते हैं। यह फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। हफ्ते में एक या दो बार तेल लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आपके लंबे और घने बाल हैं तो तेल लगाने से बाल ड्राई नहीं होते हैं। साथ ही दो मुंहे बालों की समस्या भी कम हो जाती है।

 

National Library of Medicine में पब्लिश रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक किसी भी अध्ययन में यह पुष्टि नहीं हुई है कि तेल लगाने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है। वहीं Pub Med के मुताबिक मिनरल ऑयल, सूरजमुखी का तेल और नारियल तेल बालों को डैमेज से बचाता है।