लड़कियां अपने स्टाइल स्टेटमेंट का खास ध्यान रखती हैं। खासतौर से जिन लड़ियों की हाइट कम है उन्हें काफी परेशानी होती हैं। कम हाइट की लड़कियां लंबी दिखने के लिए हील्स का इस्तेमाल करती हैं। आपको बता दें कि सिर्फ हील्स से आप लंबे नहीं दिख सकते हैं। आपको अपने स्टाइलिंग टिप्स पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
कई बार कुछ कपड़ों को पहनने के बाद आपकी हाइट और कम दिखती हैं। ऐसे में जिनकी हाइट कम है उन्हें किसी भी आउटफिट को खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: समोसे, पराठे खाकर भी सनी देओल खुद को 68 साल की उम्र में कैसे रखते हैं फिट?
मोनोक्रॉम आउटफिट
अगर आपकी हाइट कम है तो मोनोक्रॉम आउटफिट पहनना चाहिए। इससे आप एलीगेंट और स्टाइलिश दिखेंगी। इस तरह के आउटफिट में आपकी हाइट भी लंबी दिखती हैं। मार्केट में भी मोनोक्रॉम आउटफिट का ट्रेंड बढ़ा है। आप डार्क या न्यूड कलर शेड ट्राई कर सकती हैं।
हाई वेस्ट जींस
जिनकी भी हाइट कम है उन्हें हाई वेस्ट जींस या पैंट पहनना चाहिए। जब आप हाई वेस्ट जींस पहनते हैं तो आपके पैर लंबे दिखते हैं। साथ ही आपका बॉडी का अनुपात भी बेहतर दिखता है। हाई वेस्ट जींस के साथ क्रॉप टॉप या टक इन शर्ट को पेयर अप कर सकते हैं।
प्रिंट्स का ध्यान रखें
हमेशा लंबी धारियों (वर्टिकल लाइन्स) वाला आउटफिट चुनें। इससे भ्रम पैदा होता है कि आपकी हाइट लंबी हैं। आप वर्टिकल लाइंस वाली ड्रेस को किसी भी कैजुअल आउटिंग में पहन सकती हैं। अगर आप कोई कुर्ती पहन रही हैं तो छोटे प्रिंट्स वाले पैटर्न का आउटफिट खरीदें। इन दोनों स्टाइलिंग टिप्स से आप एलिगेंट और स्लीम लगेंगी।
मिड लेंथ कपड़े चुनें
कम हाइट वाली लड़कियों को फ्लोर लेंथ या लंबी कुर्ती नहीं खरीदनी चाहिए। आपको हमेशा मिड लेंथ वाले कपड़े चुनने चाहिए जिसमें आप स्टाइलिश दिखेंगी।
यह भी पढ़ें: देर से खाना आपको बना सकता है सुस्त? क्रोनो न्यूट्रिशन को समझिए
प्वॉइंटेड हील्स पहनें
कम हाइट वाली लड़कियों को प्वॉइंटेड या ब्लॉक हील्स पहनना चाहिए। इसमें आपका लुक ग्रेसफुल लगता है। आप अपने आउटफिट से मैच करता हुआ हील्स पहनें। इसके अलावा न्यूड या स्किन टोन हील्स पहन सकते हैं। ये छोटी-छोटी बातें फॉलो करके अपनी हाइट को लंबा दिखा सकते हैं।
किन बातों का रखें ध्यान?
- ओवरसाइड कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
- बहुत ज्यादा लेयररिंग वाले कपड़े पहनने से बचें।
- हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स वाली आउटफिट पहनने से बचें।
