गर्मी के मौसम में आप कोई भी कपड़ा नहीं पहन सकते हैं। इस मौसम में कॉटन के हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए। कॉटन के कपड़े में गर्मी भी नहीं लगती है और त्वचा के लिए भी आरामदायक होता है। फैशन के मामले में महिलाएं खुद को अप टू डेट रखना पसंद करती हैं। इस मौसम में ऑफिस और कॉलेज जाने वाली ज्यादातर महिलाएं अपने कंफर्ट को चुनती हैं।

 

इस मौसम में शॉर्ट कुर्ती का ट्रेंड सबसे ज्यादा रहता है। ये एक ऐसा आउटफिट है जो आपको हर लड़की के वॉर्डरोब में आसानी से मिल जाएगा। अगर आप भी शॉर्ट कुर्ती से बोर हो गई और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो हम आपको कंफर्टेबल आउटफिट के ऑप्शन बता रहे हैं। ये कपड़े पहनने में तो स्टाइलिश लगते हैं। साथ ही मौसम के हिसाब से भी बिल्कुल फिट बैठते हैं।

 

यह भी पढ़ें: गर्मी में फैशन का पारा हाई, इन कपड़ों को खरीदने के लिए बाजारों में मची होड़

गर्मी में पहने ये कपड़े

काफ्तान स्टाइल आउटफिट

 

अगर आपको ढीले ढाले कपड़े पहनना पसंद है तो काफ्तान स्टाइल के टॉप और कुर्ती पहन सकते हैं। ये आउटफिट सिर्फ दिखने में स्टाइलिश नहीं लगता है बल्कि गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसमें आपको तरह-तरह के रंग और पैटर्न मिल जाएंगे। काफ्तान हर उम्र की महिला पहन सकती हैं। इनका ट्रेंड कभी नहीं जाता है।

 

मैक्सी ड्रेसेस

 

गर्मियों में मैक्सी ड्रेस का ट्रे़ंड काफी देखने को मिलता है। ये आपको स्टाइलिश लुक देगा और पहनने में भी आरामदायक है। ये आपको अलग-अलग पैटर्न में मिल जाएगा। आप इस आउटफिट को ऑफिस, कॉलेज कहीं भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। 

 

यह भी पढ़ें: सुबह का नाश्ता नहीं करने से सेहत पर पड़ता है असर, पेट से लेकर दिल तक को खतरा

 

वाइड लेग पैंट्स

 

अब स्ट्रेट फिट का जमाना चला गया है। लोग वाइड लेग या बैगी पैंट्स पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। वाइट लेग पैंट्स एक अच्छा ऑप्शन है। आप इस आउटफिट के साथ ट्यूब या क्रॉप टॉप पहन सकते हैं।

 

को ऑर्ड सेट

 

समर के लिए को-ऑर्ड सेट बिल्कुल सही है। यह दिखने में स्टाइलिश लगता है। साथ ही यह कपड़ा पहनने में भी आरामदायक होता है। को ऑर्ड सेट का टॉप और बॉटम सेम कलर और डिजाइन का होता है जो आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करता है। इस कपड़े को सबसे ज्यादा ऑफिस जाने वाली महिलाएं पहनती हैं। अब लूज और आरामदायक कपड़े ही ट्रेंड में है।