दिल्ली-एनसीआर में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इस मौसम में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में हीट स्ट्रोक और हीट वेव के चपेट में आने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
डिहाइड्रेशन की वजह से हीट स्ट्रोक होता है। इस वजह से शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहना चाहिए। पानी पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। आइए जानते हैं इस मौसम में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर वायरल ट्रेंड्स को न करें फॉलो, खराब हो सकता है चेहरा
क्या करना चाहिए?
शरीर को हाइड्रेटेड रखें
गर्मी में पसीना ज्यादा निकलता है। इस वजह से हर थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहना चाहिए। एक व्यक्ति को दिन भर में 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी पीने से शरीर में एनर्जी रहती है। आप पानी के अलावा नारियल पानी, नींबू पानी या ओआरएस आदि का सेवन कर सकते हैं। शरीर में पानी और नमक की कमी नहीं होनी चाहिए।
मौसमी फलों को शामिल करें
अपनी डाइट में मौसमी फलों को शामिल करें। मौसमी फल में तरबूज, खरबूज, खीरा आदि खाना चाहिए। इन चीजों को खाने से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही पानी की कमी भी नहीं होती है।
कॉटन के कपड़े पहनें
गर्मी के मौसम में कॉटन के कपड़े पहनें। कॉटन पसीने को सोखने का काम करता है और शरीर को ठंडा रखता है। इस मौसम में सिथेंटिक या पॉलीस्टर वाले कपड़े पहनने से बचना है।
छाता लेकर निकलें
घर से बाहर निकलते समय स्कार्फ या छाता लेकर निकलें। इसके अलावा सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सनस्क्रीन लगाने से टेनिंग और सनबर्न की समस्या नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: क्या बर्तन धोने वाले स्पंज से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर से जानिए
क्या न करें?
बाहर का जंक फूड न खाएं
बाहर का जंक फूड खाने से परहेज करना चाहिए। तली-भूनी चीजों में फैट की मात्रा अधिक होती है। अधिक फैट वाली चीजें पाचन तंत्र को धीमा कर देती है। इस वजह से पेट में जलन और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
कॉफी और शुगर वाली ड्रिंक्स से बचें
गर्मी के मौसम में कॉफी और सोडा वाली शुगरी ड्रिंक्स को पीने से बचना चाहिए। ज्यादा चीनी को पचाने के लिए शरीर को अधिक पानी की जरूरत होती है। इस वजह से शरीर में पानी कम हो जाता है।
जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें
दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें। जरूरत हो तभी घर से बाहर जाएं।
