बॉलीवुड अभिनता सनी देओल किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह अपनी शानदार पर्सनैलिटी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। 90 के दशक से वह इंडस्ट्री में ऐक्टिव हैं। 68 साल की उम्र में भी वह बिल्कुल फिट दिखते हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन में बिजी है। उन्होंनें अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपना फिटनेस मंत्रा बताया है।

 

सवेरा स्टार टॉक से बात करते हुए सनी ने कहा, 'वह अपनी जिंदगी में नियमित रूटीन को फॉलो करते हैं। किसी भी ट्रेंड के पीछे नहीं भागते हैं।' उन्होंने कहा, 'मुझे हमेशा से जल्दी उठने की आदत है। मैं हर रोज सुबह 4.30 या 5 बजे उठ जाता हूं।'

 

यह भी पढ़ें: देर से खाना आपको बना सकता है सुस्त? क्रोनो न्यूट्रिशन को समझिए

सनी देओल फिटनेस रूटीन

सनी ने कहा, 'सुबह उठने के बाद मैं वर्कआउट करता हूं क्योंकि इससे मुझे दिन भर एनर्जेटिक महसूस होता है। मैं कार्डियो और वेट ट्रेनिंग खुद करता हूं। मैं अन्य लोगों की तरह भारी शरीर का लक्षय नहीं रखता हूं। मैं बस एक्सरसाइज करना पसंद करता हूं और खुद को स्वस्थ रखता हूं। रोजाना करीब 1 से 2 घंटे का एक्सरसाइज करता हूं।'

 

फिट रहने के लिए लोग फैट वाली चीजों को खाने से परहेज करते हैं लेकिन सनी खाने पीने की शौकीन हैं। उन्होंने कहा, 'मैं डाइटिंग के बारे में सोचता हूं लेकिन अगर सामने समोसा, दसी घी और पराठा हो तो मैं खा लेता हूं। मैं अक्सर अपने बच्चों को देखता हूं और उनसे कहता हूं कि हम उनकी उम्र में खूब खाते थे। कभी ऐसी बातों के बारे में सोचते भी नहीं थे।' उनके फिट रहने का तरीका बिल्कुल अलग है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि लंबे समय तक सेहतमंद रहने के लिए बीच का रास्ता अपनाना सबसे अच्छा ऑप्शन है। 

 

यह भी पढ़ें: मिनिमलिज्म बनाम मैक्सिमलिज्म, कौन सा होम डेकोर ट्रेंड 2026 में रहेगा सबसे आगे?

क्या कहता है WHO?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार संतुलित आहार में आप 10% से कम मीठा लें और 30% से कम फैट लें। अनसेचुरेटेड फैट की जगह पर सेचुरेटेड फैट लें। डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन में हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए 400 ग्राम फल और सब्जियां और 5 ग्राम से कम नमक खाएं। इसी के साथ कैलोरी को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है।