दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 5 से 15 मार्च के लिए विपश्यना सत्र में शामिल होंगे। वह इससे पहले भी कई बार विपश्यना सत्र में शामिल हो चुके हैं। आइए जानते हैं क्या होता है विपश्यना और इसमें क्या किया जाता है। विपश्यना एक तरीका है जिससे आप अपने मन को शांति पहुंचाते हैं और जीवन के लक्षय को समझने में मदद मिलती है। विपश्यना का अर्थ है जो चीजों है उसे उसी तरह से देखना जैसी वह असलियत में है। ये एक तरीका है आत्म निरीक्षण (Self Observation ) है जो आपके मेंटल हेल्थ को बेहतर करने में मदद करता है।
हम सभी समय-समय पर बेचैनी, निराशा और अंसतोष का भाव अनुभव करते हैं। जब हमें दुख महसूस होते हैं तो अपना दुख दूसरों को बताते हैं। इसलिए स्पिरिचुअलिटी में कहा गया कि 'आप अपने आप को जानो'। इसका मतलब खुद को बौद्धिक अर्थ पर समझना या फिर खुद को भावनात्मक तौर पर एक्सेप्ट करना नहीं है। बल्कि अपने अंदर को भीतर से जानना है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए भारत में 2500 साल पहले विपश्यना की तकनीक सिखाई गई थी। इस तकनीक को 2500 साल पहले गौतम बुद्ध ने विकसित किया था। ये बौद्ध धर्म की सबसे पुरानी पद्धितयों में से एक है।
ये भी पढ़ें- केमिकल वाले रंग, होली को कर सकते हैं बदरंग, ऐसे करें स्किन केयर
क्या होता है विपश्यना
विपश्यना के दौरान आपको कुछ नियमों का पालन करना होता है। ये 10 दिनों का कोर्स होता है। इस दौरान आप बाहरी दुनिया से बिल्कुल कट जाते हैं। इस कैंप में आप मोबाइल, किताबें एंटरटेनमेंट की किसी प्रकार की वस्तु साथ नहीं ले जा सकते है। विपश्यना के दौरान व्यक्ति को 10 दिनों तक मौन रहना पड़ता है। आप किसी से बात नहीं कर सकते हैं ना ही इशारों में कुछ कह सकते है। विपश्यना में आपको सादगी भरा जीवन जीना होता है। ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है। झूठ नहीं बोलना होता है, शराब और धूम्रपान आदि का सेवन नहीं करना होता है।
विपश्यना सेंटर में दिन की शुरुआत सुबह 4.30 बजे से होती है और रात 9 बजे तक आपको सो जाना होता है। आपको ब्रेक लेते हुए कम से कम 10 घंटे तक ध्यान लगाना होता है। इस दौरान आपको खुद को जानने का मौका मिलेगा। आप समझ पाएंगे कि जिंदगी से क्या चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- किस महिला ने दिया था इंटरनेशनल विमेंस डे का आइडिया, जानें इतिहास
विपश्यना के फायदे
विपश्यना करने से मानसिक आशांति दूर होती है। इसे करने से आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है। आप खुद को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। इसके अलावा क्रोध, दुख और भय जैसे नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद करता है। विपश्यना करने से आपके हेल्थ पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आप हेल्दी लाइफस्टाइल के महत्व को समझते हो।
किन जगहों पर होती है विपश्यना
देशभर में कई विपश्यना सेंटर है। कुछ विपश्यना सेंटर बिल्कुल फ्री है। दिल्ली के पास धम्म सोतम मेडिटेशन सेंटर है जो हरियाणा के सोहना में है। इसके अलावा बोधगया का धम्म बोधि में सबसे पुराना विपश्यना सेंटर। इस जगह पर भगवान गौतम बुद्ध ने खुद ध्यान किया था। ये दोनों सेंटर बिल्कुल फ्री है। आपको जाने से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। कई जगहों पर इसके लिए पैसे लिए जाते हैं।