भारत में आज साउथ कोरियन कल्चर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। इसकी शुरुआत कोरियन ड्रामा से हुई है यानी कि कोरियन ड्रामा की वजह से लोग कोरिया के कल्चर से रूबरू हुए थे। भारत के लोगों ने लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा कोरियन ड्रामा देखना शुरू किया। फिर कोरियन ड्रामा की वजह से वहां का कल्चर लोगों को पसंद आने लगा जिसके बाद दक्षिण कोरिया के कल्चर का दबदबा बढ़ता जा रहा है। दक्षिण कोरिया के फूड, स्किन केयर, फैशन, के-ड्रामा और के-पॉप हर चीज को भारत के लोग फॉलो कर रहे हैं। भारत की जेनरेशन जेड आजकल कोरियन कल्चर की दीवाने हो गए है। जेनरेशन जेड के लड़के खुद को कोरियन फैशन में ढाल रहे हैं, ताकि लड़कियां उन्हें पसंद करें।

 

साउथ कोरिया के संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्रालय की एक रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 89 प्रतिशत लोग कोरियन कल्चर को पसंद करते हैं। इस आंकड़े से साफ होता है कि भारत में साउथ कोरिया के कल्चर को लेकर सकारात्मक इमेज है। अब सवाल यह उठता है कि भारत के कई लोगों को कोरिया के ड्रामा, के-पॉप और संस्कृति इतने पसंद क्यों हैं? साथ ही सवाल यह भी उठता है कि लोग कोरियन ड्रामा इतना क्यों देखते हैं?

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं केनिशा पालीवाल जिनकी हल्दीराम परिवार में हुई शादी?

 

भारत में कोरियन ड्रामा का दौर कब से शुरू हुआ?

जब भारत और पूरी दुनिया कोरोना की महामारी झेल रही थी, उस दौर में पूरी दुनिया लॉकडाउन में रह रही थी। लॉकडाउन की वजह से सिनेमा घर बंद थे। भारत में कंटेंट देखने के लिए ज्यादा विकल्प नहीं बचे थे। उसी वक्त लोग विदेशी फिल्में और ड्रामा देखने लगे थे। उसी दौरान लोगों ने कोरियन ड्रामा देखना शुरू किया, जिसके बाद से यूट्यूब और ओटीटी पर कोरियन ड्रामा की 370 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली। लॉकडाउन के दौरान से ही भारत में कोरियन ड्रामा ने अपनी जड़ें जमा लीं। जिसके बाद से ही कोरियन ड्रामा का ट्रेंड पूरी दुनिया में बढ़ने लगा।

 

आज के समय में कोरियन ड्रामा लोग बड़े चाव से देखते हैं क्योंकि लोगों को के-ड्रामा बेहद पसंद है। लोग ज्यादातर कोरियन ड्रामा हिंदी और इंग्लिश डब में देखते हैं, लेकिन वे ड्रामा भी देख लेते हैं जो हिंदी या इंग्लिश में डब न हों। बिना डब वाले ड्रामा लोग केवल सबटाइटल के आधार पर देखते हैं। भारत में कई लोगों के फेवरेट ड्रामा स्क्विड गेम, विन्सेन्जो और वेन लाइफ गिव्स यू टेंजरिन्स हैं। अब सवाल उठता है कि कोरियन ड्रामा लोग क्यों देखते हैं और इनकी क्या खासियत है जिसकी वजह से ये इतने पसंद किए जाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: भारत सरकार ने अपने नियमों के जरिए डीपफेक वीडियो पर कसी लगाम

 

साउथ कोरियन ड्रामा लोगों को इसलिए पसंद हैं क्योंकि इनकी कहानी ज्यादा लंबी नहीं होती है। यह ड्रामा 15-20 एपिसोड में पूरी कहानी खत्म कर देते हैं। जिस वजह से लोग ड्रामा से बोर नहीं होते हैं। कोरियन ड्रामा में सिर्फ कहानी ही नहीं बल्कि कोरिया का कल्चर भी दिखाया जाता है। कहानी छोटी होने की वजह से लोग एक ड्रामा खत्म होने के बाद दूसरा ड्रामा देखने लगते हैं, जिससे लोगों को कोरियन ड्रामा की आदत लग जाती है। नए-नए ड्रामा देखने के बाद लोग कोरिया के कल्चर को अपनाने लगते हैं। अपने फेवरेट हीरो-हीरोइन के फूड, कपड़े और फैशन को फॉलो करने लगते हैं। भारत और पूरी दुनिया में कोरियन ड्रामा के साथ के-पॉप भी बड़ी मात्रा में पसंद किया जा रहा है।

 

के-पॉप उसे कहते हैं जिसमें कलाकार स्टेज पर डांस के साथ-साथ बेहतरीन गाना भी गाते हैं। आजकल कोरिया के BTS और BLACKPINK बेहद फेमस के-पॉप ग्रुप हैं। बीटीएस की एक डिजिटल फैन फॉलोइंग है जिन्हें 'बीटीएस आर्मी' कहा जाता है। बीटीएस में कुल 7 लोगों की टीम है, जो अपने कॉन्सर्ट में डांस और गाना गाते हैं। इन्हें लोग इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि के-पॉप स्टार अपने हुनर जैसे गाना और डांस की हर दिन प्रैक्टिस करते हैं। जिस वजह से वे स्टेज पर बेहतरीन परफॉर्म करते हैं। बीटीएस ग्रुप के 7 कलाकारों को लोग उनके बेहतरीन हुनर की वजह से पसंद करते हैं। बीटीएस के गाने आज कई लोगों को जुबानी याद हैं।

कोरियन ड्रामा सिर्फ मनोरंजन नहीं, पूरी लाइफस्टाइल

के-पॉप और के-ड्रामा अब सिर्फ मनोरंजन नहीं रह गए हैं। लोग के-पॉप और ड्रामा देखकर अपनी जीवनशैली बदल रहे हैं। लोग अपना फैशन सेंस अपने फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस जैसा कर रहे हैं। कोरियन कपड़ों से लेकर ब्यूटी ट्रेंड और फूड तक हर चीज लोग अपना रहे हैं। मतलब कोरिया के ड्रामा से लोग इतना प्रभावित हो रहे हैं कि कोरियन कल्चर को अपनाते जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: इंसान खत्म कर रहे चिड़ियों के सुनने की क्षमता, रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे

 

कोरियन कल्चर से बढ़ती चिंता

कोरियन ड्रामा जहां एक तरफ आकर्षण का केंद्र है, वहीं दूसरी तरफ यह कोरियन कंटेंट भारतीय युवाओं को उनकी खुद की संस्कृति से दूर कर रहा है। कोरिया के लोग सुंदरता को लेकर बेहद सजग रहते हैं। दक्षिण कोरिया में प्लास्टिक सर्जरी कराना कोई बड़ी बात नहीं मानी जाती। वहीं, आज भारत के लोग भी सुंदरता को लेकर अधिक सजग हो रहे हैं। कुछ लोग खुद को दूसरों से कम सुंदर मानने लगते हैं और सुंदर दिखने की अनेक कोशिशें कर रहे हैं। जो कि भारत के लोगों के लिए चिंताजनक हो सकता है।