सर्दियों के मौसम में कई लोग अपनी मानसिक स्थिति में बड़ी गिरावट महसूस करते हैं। इस स्थिति को विंटर ब्लूज या विंटर डिप्रेशन कहा जाता है। लैसेंट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 4.57 करोड़ लोग सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD) से पीड़ित हैं। इसे सीजनल डिप्रेशन भी कहा जाता है। विभिन्न स्टडी के मुताबिक भारते के 5 से 7% आबादी इससे प्रभावित है। इसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है। आइए इसके लक्षणों के बारे में जानते हैं।

 

विंटर डिप्रेशन एक मेंटल हेल्थ इश्यू है जो मुख्य रूप से सर्दियों के मौसम में होता है। ये ठंड के शुरुआती महीनों से लेकर अंत तक बना रहता है। दरअसल सर्दियों के दिन छोटे होते हैं और तापमान कम होने की वजह से धूप कम मिलती है। इससे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक पर प्रभाव पड़ता है। इस कारण शरीर में सेरोटोनिन का लेवल कम होता है और मेलोटोनिन बढ़ने से शरीर में थकान, सुस्ती महसूस होती है। इसका असर लोगों की लाइफस्टाइल पर भी पड़ता है।

 

यह भी पढ़ें: काजल, लिपस्टिक में इस्तेमाल होने वाला लेड शरीर के लिए कितना खतरनाक?

विंटर ब्लूज के लक्षण

  • चिड़चिड़ापन महसूस होना
  • कम एनर्जी
  • अधिक नींद आना
  • बार-बार खाने की क्रेविंग होना
  • आत्मविश्वास की कमी
  • लोगों से दूरी बनाना
  • दिमाग में नकारात्मक ख्याल आना

कौन से लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं

  • वे लोग जो बहुत ठंडे इलाके में रहते हैं।
  • पहले से मेंटल हेल्थ से जूझ रहे हैं।
  • वे महिलाएं जिन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया।
  • वे लोग जो किसी गंभीर बीमारी से हाल ही में ठीक हुए हैं।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में छोड़ें मोटे जैकेट्स पहनना, फॉलो करें ये स्टाइलिंग टिप्स

विंटर डिप्रेशन से बचने के तरीके

  • विटामिन डी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। रोजान 15 से 30 मिनट की धूप लें। सूरज की रोशनी हड्डियों, इम्यून सिस्टम और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। अगर बाहर जाना संभव नहीं है तो विटामिन डी सप्लीमेंट्स लें।
  • एक्सरसाइज करें- विंटर डिप्रेशन से बचने के लिए रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें। वर्क आउट करने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है जो तनाव को कम करता है।
  • पर्याप्त मात्रा में नींद लें- नींद की कमी विंटर डिप्रेशन के लक्षणों को बढ़ा सकता है। पर्याप्त नींद लेने से सर्केडियन रिद्म नियंत्रित रहता है। इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें। अच्छी नींद से फिजिकल और मेंटल हेल्थ बेहतर होती है।
  • हेल्दी डाइट लें- सर्दियों में फूड की क्रेविंग होती है। इसकी वजह से कुछ लोग फास्ट फूड और जंक फूड खाना पसंद करते हैं। ये चीजें आपकी सेहत के लिए  नुकसानदायक है। अपनी डाइट में फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, साबुत अनाज जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।