कैंसर एक जानलेवा बीमारी है जो सिर्फ उस व्यक्ति को ही नहीं उसके परिवार को आर्थिक, सामाजिक और मानवीय स्तर पर प्रभावित करती है। इस गंभीर बीमारी से दुनियाभर में लाखों लोग पीड़ित हैं। भारत में लगभग 32 लाख लोग ऐसे हैं जो पिछले 5 साल से कैंसर से पीड़ित पाए गए हैं और अभी भी जीवित हैं। हर साल 15 लाख नए मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कैंसर को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं।

 

डब्लूएचओ के मुताबिक हर 5 में से 1 व्यक्ति को कैंसर होगा। यह बीमारी 92% लोगों को प्रभावित करेगी फिर चाहे उन्हें यह बीमारी खुद हो या उनके परिवार के किसी करीबी सदस्य को हो। 

 

यह भी पढ़ें: बरसात के मौसम में रखना है स्किन का ध्यान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

कैंसर को लेकर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन में कैंसर कंट्रोल टीम के लीडर Dr Andre Ilbawi ने कहा कि सालों से कैंसर के बारे में कहानी सुनाई जाती रही है जो वैज्ञानिक तरक्की, नई टेक्नोलॉजी, नए इलाज और नई उम्मीदों के बारे में रही है। ये कहानी सची है लेकिन पूरी नहीं है। कैंसर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

 

इस साल WHO के ग्लोबल स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया कि हर साल कैंसर के 2.06 करोड़ मामले सामने आते हैं जिसमें से 1 करोड़ लोगों की मृत्यु हो जाती है।2050 तक यह आंकड़ा बढ़कर 3.5 करोड़ तक पहुंच जाएगा। अमीर देशों में ब्रेस्ट या बचपन में होने वाले कैंसर से 85% लोग पीड़ित है जो कम से कम 5 साल तक जीवित रहते हैं लेकिन गरीब देशों में यह आंकड़ा 30% तक पहुंच गया है। 

 

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों को हफ्ते में एक बार लगेगा इंजेक्शन, आ गई अनोखी इंसुलिन

 

लो और लोअर मीडिल इनकम वाले देशों में कैंसर की 20 सबसे जरूरी दवाओं में से 9% से 54% तक दवाएं उपलब्ध हैं जबकि अमीर देशों में यह आंकड़ा 68% से 94% के बीच है। 23 देशों में रेडिएशन की सुविधाएं नहीं है। सब-सहारा अफ्रीका में कैंसर के बारे में पता लगाने का दर बहुत कम है। इस वजह से वहां पर कैंसर से सबसे ज्यादा मौतें होती है।