दिल्ली के शाहदरा में एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्य कर ली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दिल्ली पुलिस के मुताबिक गार्ड रूम के पीछे छात्रा जली हुई हालत में मिली। क्राइम टीम घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। पुलिस घटना के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार को कृष्णा नगर स्थित एक स्कूल से आग लगने की सूचना मिली। कृष्णा नगर थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जहां स्कूल के गार्ड रूम के पीछे 12वीं कक्षा की छात्रा जली हुई हालत में मिली।
पुलिस ने आगे बताया कि शुरुआती जांच में घटनास्थल और मृतका के स्कूल बैग से कुछ चीजें मिली हैं। घटनास्थल की जांच करने और जरूरी सबूत इकट्ठा करने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया। घटना किन परिस्थितियों में हुई... इसकी जांच की जा रही है।
खबर अपडेट की जा रही है...
