लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास 7 RCR के बाहर धरने पर बैठ गए। छात्रों के समर्थन में अपनी पूरी पार्टी लीडरशिप के साथ बैठे राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री से जवाब मांगने के लिए हमने उनके आवास तक मार्च किया है। कल युवाओं पर हुए अत्याचार के खिलाफ हम सवाल पूछने आए हैं।

 

इस छात्र आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी, एनसीपी (शरद पवार), शिवसेना, आजाद समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी भी मैदान में हैं। मगर, कांग्रेस के इस आंदोलन में शामिल होते ही आम आदमी पार्टी भड़क गई है। AAP ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को कमजोर कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: बर्गर खाने वाले विजेता दहिया को CJP ने प्रवक्ता पद से क्यों हटाया? समझिए

 

संजय सिंह ने लगाया आरोप

 

AAP सांसद और पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी को धरने पर खुद पीएम मोदी ने बैठाया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करके कहा, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने आवास पर धरने पर बिठा दिया।'

 

 

 

 

धरने की पूरा कहानी क्या है?

 

दरअसल, जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच कांग्रेस की पूरी लीडरशिप लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन कर रही है। राहुल गांधी के साथ में मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी समेत तमाम वरिष्ठ नेता भी धरने में मौजूद हैं। इस दौरान कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मांगा।

 

यह भी पढ़ें: PM आवास के पास राहुल गांधी का प्रदर्शन, 'प्रधानमंत्री इस्तीफा दो' के लगे नारे

 

इस धरने को लेकर राहुल गांधी ने लिखा, 'प्रधानमंत्री से जवाब मांगने के लिए हमने उनके आवास तक मार्च किया। कल युवाओं पर हुए अत्याचार के खिलाफ हम सवाल पूछने आए हैं। सरकार या तो कोई जिम्मेदारी लेना नहीं चाहती है या फिर वह संसद में इस पर बहस करना चाहती है? भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।'