चक्रवाती तूफान अक्वान का असर कमजोर पड़ने के बाद भी देश के कई राज्यों में बारिश का मौसम बना रह सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज पश्चिम बंगाल और बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ पानी बारिश होने की संभावना है। बात करें दिल्ली की तो यहां सुबह के समय धुंध छाने और ठंड बढ़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तापमान गिरने के साथ सर्दी का असर तेज होगा। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?
यह भी पढ़ें: 'साम्राज्यों ने नक्शे बदले, संवाद ने विचार बदले', SCO फोरम में बोले PM मोदी
दिल्ली NCR में मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में 21 नवंबर की सुबह धुंध के साथ रहेगी। तापमान में गिरावट के साथ सुबह और रात के वक्त ठंड का एहसास बढ़ेगा। इसके अलावा, मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ प्रदूषण की समस्या गंभीर हो सकती है। दिल्ली के अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ में भी घना कोहरा छाया रहेगा।
- उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा दिख सकता है।
- बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश और 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की भी आशंका जताई गई है।
- झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। तापमान में गिरावट आएगी।
- हरियाणा में आज मौसम शुष्क रह सकता है, हालांकि सुबह के समय घने कोहरे और ठिठुरन का असर रहेगा।
- पंजाब में सुबह के समय कोहरे व धुंध के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
- राजस्थान में सुबह के समय कोहरे या धुंध के साथ मौसम शुष्क रहेगा।
- पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
दक्षिण भारत में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे और रायलसीमा में 21 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 21 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। तेज हवाएं तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 21 नवंबर को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मध्य भारत में मौसम का हाल
छत्तीसगढ़ में 21 नवंबर को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिर सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसके अलावा, कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
पूर्वी मध्य प्रदेश में 21 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। झोंकों में हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति
घंटे तक पहुंच सकती है।
पूर्वी भारत में मौसम का हाल
बिहार में 21 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झोंकों में हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। झारखंड में 21 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 21 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, ओडिशा में 21 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 21 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: 21 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 21 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 नवंबर को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा: कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। इन राज्यों में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
पश्चिमी भारत में मौसम का हाल-मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह पश्चिमी भारत में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
