राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के लोग सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान अभिजीत दीपके पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के साथ कई लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। लोगों की भीड़ का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने अभिजीत को कई थप्पड़ मारे थे। इस थप्पड़ कांड को लेकर अभिजीत दीपके को लेकर एक अहम बयान दिया। अभिजीत ने पहले दावा किया कि यह हमला आरएसएस (RSS) के लोगों ने किया था। उसके बाद मीडिया कर्मियों को बताया कि यह हमला केवल मुद्दे से भटकाने की कोशिश है। पुलिस ने थप्पड़ कांड में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विरोध प्रदर्शन के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत जयपुर के शहीद स्मारक पहुंचे थे। उसी दौरान कुछ समर्थकों ने अभिजीत को कंधे पर उठा लिया था। इसके बाद भीड़ में खड़े 5 से 6 लोगों ने अभिजीत पर हमला कर दिया था। थप्पड़ कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जयपुर पुलिस एक्शन मोड में आ गई। इसके बाद पुलिस ने हमले के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हमले के आरोपियों की पहचान रोहित शर्मा, अजय शर्मा, राकेश गुर्जर, कुलदीप सिंह और निकेत के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: 'सपा और कांग्रेस मुस्लिमों में फैला रहे नफरत', अब ऐसा दावा क्यों करने OP राजभर?
अभिजीत ने क्या कहा?
अभिजीत दीपके ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर कहा, 'मेरे ऊपर जो हमला हुआ, यह मुद्दे से भटकाने की कोशिश है। यह आवाज दबाने की कोशिश है, इसलिए हमें इस पर ज्यादा कुछ नहीं करना चाहिए। हम अपने मुद्दे पर टिके रहेंगे, चाहे ये कितनी भी कोशिश कर लें।'
इसके आगे अभिजीत ने कहा, 'ये लोग चाहे जितना भी हमारे ऊपर हाथ उठा लें, हम इन पर हाथ नहीं उठाएंगे। हम अंबेडकर और गांधी के रास्ते पर चलते हैं।'
यह भी पढ़ें: एक से दो नहीं, कई टुकड़ों में बंटेगी TMC? ऋतब्रत बनर्जी बता रहे अलग कहानी
छात्रों के लिए उन्होंने कहा, 'नीट के स्टूडेंट्स के लिए हम न्याय मांगते रहेंगे। खराब व्यवस्था की वजह से 6 से 7 बच्चों ने आत्महत्या कर ली। पेपर लीक होने की वजह से 1 करोड़ बच्चों के साथ अन्याय हुआ है। इसके लिए सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र को इस्तीफा देना होगा।'
