एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी और मानहानि के मुकदमे के बीच योग गुरु बाबा रामदेव और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुलाकात की। रामदेव के दफ्तर ने मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। फोटो में बृजभूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव हाथ मिलाते और मुस्कुराते दिख रहे हैं। हाल ही में बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि फूड ने बृजभूषण के खिलाफ मध्य प्रदेश में 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। 

 

उस वक्त मुकदमे से जुड़े सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि अगर बाबा रामदेव जेल करवा देंगे तो वह अपनी जमानत नहीं करवाएंगे। कैसरगंज के पूर्व सांसद कई मौकों पर पंतजलि के उत्पाद खासकर घी की आलोचना कर चुके हैं। हालिया विवाद की वजह 2022 में दिया गया बृजभूषण शरण सिंह का एक बयान है। इमसें उन्होंने कहा था कि पतंजलि कैसे 500 रुपये किलो की दर से देसी घी बेच रही है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: मोसाद ने जब किया 21वीं सदी का सबसे हैरतअंगेज ऑपरेशन, दुनिया चौंकी और डरी भी

 

एक अन्य बयान में बृजभूषण सिंह ने कहा था कि बाबा रामदेव के चेले किसी और को धमकाएं, मुझे मत धमकाए। बृजभूषण शरण सिंह की लगातार बयानबाजी के बीच बाबा रामदेव से उनकी मुलाकात को अप्रत्याशित माना जा रहा है। कयास लगाए जाने लगे कि क्या दोनों के बीच सुलह हो गई है? 

 

उधर, बुधवार को ही बाबा रामदेव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें इन्होंने, 'यह बात साफ होनी चाहिए कि न तो पतंजलि का गाय का घी और न ही इसकी कोई दवा नकली है। स्वामी रामदेव में भी कुछ भी नकली नहीं है।'


खबर अपडेट की जा रही है...