बाबा रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। उन्होंने कहा कि देश में सबकुछ खराब ही नहीं हो रहा है। बहुत सी अच्छी चीजें भी हो रही हैं। हमें उनकी तारीफ भी करना चाहिए। हर क्षेत्र में बेहतर हो रहा है। जवान और जेन-जी भी बहुत बेहतर कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने एक विवादित टिप्पणी की और कहा कि कुछ जेन-जी एक-एक लड़का और लड़की के पांच-पांच, 10-10 गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड भी हैं। उन्होंने बुराइयों को दूर करने और आगे बढ़ने की अपील की।

 

मीडिया से बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ खुराफती लोग हिंदुओं और कुछ मुसलमान दोनों में हैं। ये चारों तरफ जो खुराफात करने वाले लोग हैं, इन्हें संविधान और लोकतंत्र के दायरे में इतना भयंकर दंडित करना चाहिए, ताकि किसी की एक-दूसरे के खिलाफ घृणा और नफरत फैलाने की हिमाकत न हो।

 

यह भी पढ़ें: 25 नई चीनी मिलें, 1 करोड़ नौकरी का लक्ष्य, बिहार के CM सम्राट चौधरी का एलान

'देश प्रधानमंत्री बनाता है'

उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि भारत में कुछ अच्छा हो ही नहीं रहा। भारत तो पूरी तरह से बर्बाद ही हो गया। राजनीतिक दृष्टि से जो खुद बर्बाद हो चुके, जिनको ऐसा लगता है कि कब छपाकी मारकर प्रधानमंत्री की कुर्सी में बैठ जाए। ऐसा कभी होता है क्या? देश आपको प्रधानमंत्री बनाता है। थोड़ा सब्र रखो।

 

 

 

'जातियों के नाम न लड़ने दो'  

बाबा रामदेव ने कहा कि देश में जातियों को न लड़ने दो। जाति, वर्ग और समुदायों के नाम पर घृणा और नफरत न होने दो। पक्ष और प्रतिपक्ष होना चाहिए। एक-दूसरे के प्रति शत्रुता नहीं होनी चाहिए। देश का संविधान, देश का लोकतंत्र, देश की संस्कृति, संस्कार और सभ्यता यह सीखाती है हमको।

'लड़ने के लिए पाकिस्तान है'

उन्होंने आगे कहा कि एक-दूसरे को शत्रु न मानो। लड़ने के लिए पाकिस्तान है। लड़ने के लिए विदेशी ताकतें हैं। लड़ने के लिए कभी... अमेरिका हमको धमका देता है। कभी इधर-उधर से शी जिनपिंग आंखें तर्रा देता है। लड़ने के लिए शत्रु बहुत हैं।

 

यह भी पढ़ें: वाराणसी: जांच के दौरान एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, 2 घायल

'देश में अब भी फूट डालो और राज करो'

बाबा रामदेव ने कहा कि राजनेताओं को आपस में लड़ना झगड़ना नहीं चाहिए। लोकतांत्रिक रूप से बहस और अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि फूट डालो और राज करो देश में अभी तक चल रहा है। सामाजिक, जातीय, धार्मिक, सांस्कृतिक और वैचारिक रूप से जो नफरत और घृणा है... यह ठीक नहीं है। देश को प्रेम मोहब्बत आगे बढ़ाना और जो अच्छा हुआ है, उसकी सराहना भी करना है। 

 

उन्होंने कहा कि देश में एग्रीकल्चर, इंडस्ट्री और इकॉनामी में हर क्षेत्र में बहुत अच्छा हो रहा है। कितने बच्चे, जवान और जेन-जी बहुत अच्छा कर रहे हैं। कुछ लोग हुड़दंग भी कर रहे हैं। एक-एक लड़का और लड़की के पांच-पांच, 10-10 गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड भी हैं। कुछ लोग बीड़ी-सिगरेट और शराब भी पी रहे हैं। जो बुराइयां हैं, उनको दूर करो। अच्छाइयों को साथ में लेकर आगे बढ़ो। एक-दूसरे से नफरत कभी न करो।