देशभर में 'वंदे भारत' चेयर कार ट्रेन की सफलता के बाद रेलवे अब इन ट्रेनों में ऐतिहासिक बदलाव करने पर काम कर रहा है। 31 अक्टूबर को वाराणसी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के उद्घाटन के बाद रेलवे 1 नवंबर, 2026 को दक्षिण भारत को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात देने जा रहा है। 1 नवंबर को मुंबई से बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
इस रूट पर ट्रेन चलने के साथ ही यह दक्षिण भारत की पहली स्लीपर वंदे भारत होगी। इस ट्रेन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उद्घाटन करेंगे। ऐसे में बेंगलुरु से मुंबई तक सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इस ट्रेन के चलने से दोनों बड़े शहरों के बीच रेल सफर का और आरामदायक और तेज होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: सावधान! रात में फोन-लैपटॉप चार्ज किया तो खैर नहीं, रेलवे ने दिया आदेश
ट्रेन में कितने होंगे कोच?
इस स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिसमें एक साथ 823 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन में 11 कोच थर्ड एसी (3 टियर), चार कोच सेकंड एसी (2 टियर) और एक कोच फर्स्ट एसी का लगाया गया है। इस तरह से 823 यात्री आराम से सोकर अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। ट्रेन रात में चलेगी और अगले दिन सुबह मुंबई या बेंगलुरु पहुंचेगी।
सात दिनों में मंजूरी पाने वाली दूसरी वंदे भारत स्लीपर
यह पिछले सात दिनों में मंजूरी पाने वाली यह दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है। इससे पहले वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर को मंजूरी दी गई थी, जिसका उद्घाटन 31 अक्टूबर 2026 को होने वाला है। बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन और रखरखाव दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) करेगा।
कितने घंटे में सफर होगा पूरा?
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से बेंगलुरु से मुंबई का सफर 16 घंटे 10 मिनट में पूरा करेगी। दोनों शहरों के बीच की दूरी 1,169 किलोमीटर है। ट्रेन मुंबई से बेंगलुरु पहुंचने में 15 घंटे 50 मिनट का समय लेगी। अभी इस रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों को करीब 22 से 24 घंटे या उससे ज्यादा समय लगता है।
यह भी पढ़ें: बिहार और बंगाल जाने की टेंशन खत्म, रेलवे चलाएगा 5 स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल
ट्रेन की टाइमिंग क्या होगी?
बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 27652 होगा। यह ट्रेन सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु से शाम 7:45 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 11:55 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन सोमवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी।
