पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के तरनतारन इलाके में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश हुई है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। शुक्रवार को राजोके गांव के पास हुई इस घटना में 2 पाकिस्तानी नागरिक मारे गए।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक वे सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने उन्हें देख लिया और रुकने की चेतावनी दी। आरोप है कि इसके बावजूद दोनों भारतीय सीमा की ओर बढ़ते रहे। इसके बाद BSF जवानों ने फायरिंग की। दोनों कथित घुसपैठिए मारे गए।
मारे गए लोगों की पहचान और उनके पास से कोई सामान मिला या नहीं, इसकी जानकारी अब तक नहीं दी गई है। घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।
