अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की नई टीम का ऐलान किया। इस टीम में 12 सदस्य होंगे, जो राष्ट्रीय स्तर पर जन आंदोलन के लिए काम करेगी। इस टीम में एक तरफ कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ प्रवक्ता सौरभ दास और दूसरे प्रवक्ता आशुतोष रांका को सह-संयोजक का पद दिया गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी की टीम की घोषणा गुरुवार यानी 6 अगस्त को हुई थी। इस टीम की घोषणा के साथ ही अभिजीत दीपके ने जाहिर किया कि यह राजनीतिक दल नहीं है लेकिन इस टीम के सदस्य जनता के लिए काम करेंगे। इसके साथ ही अभिजीत दीपके ने सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। अब सवाल उठता है कि इस टीम में कौन-कौन से सदस्य किस पद को संभालेंगे?
यह भी पढ़ें: कौन हैं विश्वेश नेगी? जो बने ईरान में भारत के राजदूत, विदेश मंत्रालय का फैसला
कौन-कौन हैं सदस्य?
अभिजीत दीपके -राष्ट्रीय संयोजक
आशुतोष रांका और सौरभ दास - सह-संयोजक
अजींक्य शिंदे - राष्ट्रीय संगठन प्रभारी
योगेश इंगले -फाइनेंस हेड
दीपक बलियान - संगठन सह-प्रभारी
आफरीन - राष्ट्रीय महासचिव
विजय रेड्डी मल्लांगी -मीडिया प्रमुख
रत्ना सिंह - लीगल अफेयर्स की प्रमुख
वैष्णवी गौर - रिसर्च और पॉलिसी प्रमुख
रोहन देशपांडे - टेक्नोलॉजी प्रमुख
कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों को अभिजीत दीपके ने बधाई दी। उन्होंने एक्स पर कहा, 'भारत में लगभग 65 फीसदी आबादी 35 साल से कम उम्र की है। इसी वजह से हम देश के युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।' साथ ही उन्होंने कहा कि नई टीम का मकसद है कि देश की राजनीति में युवाओं के मुद्दे लाए जाएं। इस पार्टी के सौरभ दास ने पार्टी के अगले कदम की जानकारी शेयर की है।
यह भी पढ़ें: FSSAI ने डाबर के प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक, शहद-घी के दावे निकले झूठ
क्या होगा अगला अभियान?
कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरभ दास ने अपने एक्स अकाउंट पर खास जानकारी शेयर की थी, जिसमें बताया गया कि इसी साल सितंबर महीने में 'क्या बोलती पब्लिक' नाम से पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान में पार्टी के सदस्य अलग-अलग राज्यों में जाकर लोगों से बातचीत करेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का पता चल सके। इसके साथ ही आशुतोष रांका ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य जल्द झारखंड जाएंगे और वहां के छात्रों से मिलेंगे।
