कॉकरोच जनता पार्टी, (CJP) की ऑफिशियल वेबसाइट को इंटरनेट से हटा दिया गया है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने शनिवार को इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बीजेपी के ऊपर सीधा हमला करते हुए इस कार्रवाई को सरकार का तानाशाही रवैया बताया। अभिजीत दिपके ने कहा कि इससे पहले पार्टी के ऑफिशियल X हैंडल को रोक दिया गया था और बाद में पार्टी और इनके पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई थी।
कॉकरोच जनता पार्टी पिछले हफ्ते भारत के मुख्य न्यायधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणियों पर पैदा हुए विवाद के बाद अस्तित्व में आई। उन्होंने कोर्ट में सुनवाई के दौरान देश के 'युवाओं' को 'कॉकरोच' और 'पैरासाइट' कहा था। बाद में, CJI ने कहा कि उनकी टिप्पणियों को गलत तरीके से कोट किया गया था और उनका मकसद 'नकली और खराब डिग्री' के साथ कानूनी क्षेत्र में आने वाले लोगों के लिए था।
युवाओं में भयंकर लोकप्रियता
अपने एक हफ्ते के सफर में कॉकरोच जनता पार्टी लगातार बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा जैसे मुद्दे उठाए हैं। इसी की वजह से CJP की लोकप्रियता युवाओं में भयंकर रूप से बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: देश के इस शहर में मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल, देखें टॉप 10 लिस्ट
CJP की ऑफिशियल वेबसाइट हटाई गई
शनिवार को, अभिजीत डिपके ने कहा कि पार्टी की 'आइकॉनिक वेबसाइट' cockroachjantaparty.org को आंदोलन के खिलाफ एक्शन लेते हुए हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि वेबसाइट के जरिए 10 लाख लोग सदस्य के तौर पर रजिस्टर हुए हैं, जबकि 6 लाख लोगों ने एजुकेशन सिस्टम में कथित नाकामियों, खासकर नीट-यूजी 2026 पेपर लीक विवाद की वजह से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली पिटीशन पर साइन किए हैं।
अभिजीत डिपके ने कहा, 'सरकार कॉकरोच से इतना क्यों डरती है? लेकिन यह तानाशाही वाला बर्ताव भारत के युवाओं की आंखें खोल रहा है। हमारा एकमात्र गुनाह यह है कि हम अपने लिए एक बेहतर भविष्य की मांग कर रहे थे। लेकिन आप हमसे इतनी आसानी से छुटकारा नहीं पा सकते। हम अभी एक नए घर पर काम कर रहे हैं। कॉकरोच कभी नहीं मरते।'
यह भी पढ़ें: पहाड़ी से जा टकराया सेना का 'चीता हेलीकॉप्टर', बाल-बाल बचे अधिकारी और पायलट
लगातार बढ़ रही है लोकप्रियता
कॉकरोच जनता पार्टी की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रही है। शनिवार दोपहर तक CJP के इंस्टाग्राम पर 22 मिलियन फॉलोअर्स हो गए थे। वह फॉलोअर्स के मामले में सत्ताधारी बीजेपी से काफी आगे निकल गई। इंस्टाग्राम पर बीजेपी के 9.2 मिलियन फॉलोअर्स और कांग्रेस के 13.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
