चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं हवा की स्पीड भी 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान का असर उत्तर भारत में भी देखने को मिल सकता है। 

 

मौसम विभाग के अनुसार, तूफान सुबह आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार कर गया है। इसके असर से आज कई राज्यों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा।  

 

यह भी पढ़ें: बांधों में पानी और इनफ्लो कम, सिंचाई पर कैसे पड़ेगा असर? डेटा से समझिए

उत्तर भारत में आज कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग के अनुसार, आज चक्रवाती तूफान के असर से उत्तर भारत में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में काफी व्यापक बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी कहीं कहीं बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान ,पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चल सकती हैं।  

दक्षिण भारत में मौसम का हाल

दक्षिण भारत की बात करें तो आज रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 60 की स्पीड से हवाएं चलेंगी। और रायलसीमा में भी तेज हवाएं चलने का अनुमाना है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में तेज सतही हवाएं चलेंगी।

पूर्वी भारत में आज कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर को यहां मूसलधार बारिश होने वाली है।  अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, ओडिशा में काफी भारी बारिश होने का अनुमान है।  

 

वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार में कहीं कहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बंगाल और झारखंड में भी 50 की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, झारखंड में भी आज तेज बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट है। यहां हवाओं की स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। 

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी व्यापक बारिश होने के अनुमान है। विदर्भ, छत्तीसगढ़ में काफी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में कल, छत्तीसगढ़ में कहीं कहीं गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।