आज देशभर में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा, बात करें झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली की तो यहां आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

 

दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहने वाला है, हालांकि दिल्ली में लोगों के लिए प्रदूषण एक बड़ी समस्या बनी हुई है। बुधवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 313 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। जानिए देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?  

 

यह भी पढ़ें: गठबंधन करके फिसड्डी ही रहे हैं ओवैसी, UP में नए एलान से पहले देखिए ट्रैक रिकॉर्ड

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 12 नवंबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। वहीं सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा या धुंध छाने का अनुमान है। हालांकि, वायु प्रदूषण बना हुआ है। बुधवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 313 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।  

यूपी बिहार समेत बाकी राज्यों का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में आज मौसम अधिकतर साफ और शुष्क रहेगा, हालांकि तापमान में गिरावट आने के कारण सुबह और रात की ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बिहार में दिन में धूप खिलेगी। 

वहीं, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। झारखंड के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज-चमक के आसार हैं। 

उत्तर-पश्चिम भारत में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 12 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 12 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं बर्फ बारी गिरने की संभावना है। 12-13 नवंबर के दौरान यहां काफी बड़े इलाके में या व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है।

 

वहीं 12-13 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी-तूफान आने और बिजली गिरने की संभावना है। 12-13 नवंबर के दौरान पंजाब में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 12-14 नवंबर के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?  

12-14 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, 12-15 नवंबर के दौरान केरल और माहे में और 12-17 नवंबर के दौरान लक्षद्वीप में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  12 नवंबर को केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

 

इसके अलावा पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम-मध्य भारत में मौसम सामान्य रहेगा। 12 नवंबर के लिए दिए गए पूर्वानुमान में इन क्षेत्रों के लिए कोई अलग मौसम चेतावनी या खास बदलाव का जिक्र नहीं है।