दिल्ली में 15 अगस्त से ठीक एक दिन पहले कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी से लेकर हाई कोर्ट तक को उड़ाने की अलग-अलग मेल में धमकी दी है। दिल्ली हाईकोर्ट को शुक्रवार को बम धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए आई है। धमकी देने वाले शख्स ने 'ब्लास्ट दिल्ली हाई कोर्ट एक 2.11 पीएम' लिखा है। 

दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव कुणाल मल्होत्रा ने बताया कि यह धमकी फर्जी लगती है। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी सावधानियां और सुरक्षा उपाय कर लिए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और रेस्क्यू टीम तैनात है। दिल्ली को पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, ज्यादातर धमकियां फर्जी निकलती हैं।

यह भी पढ़ें: 'डियर कुचु-पुचु, पतंग उड़ाओ पर...', दिल्ली पुलिस ने Gen-Z भाषा में दी सलाह

किन जगहों को उड़ाने की धमकी मिली?

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटिड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, एमबी साकेत ऑफिस, डीएम ऑफिस, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट के SDMC ऑफिस समेत पांच और जगहों पर भी बम धमकी मिली है। इन सभी जगहों पर फायर टेंडर भेजे गए हैं। मौके पर पुलिस और एंटी बम स्क्वाड के जवान हैं। 

 

 

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां 

15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पहले भी मेयर कार्यालय, स्कूलों और गुरुग्राम के कुछ दफ्तरों में ऐसी धमकियां मिली थीं, जो बाद में फर्जी साबित हुईं।

 

 



यह भी पढ़ें: 'गाली देने वालों का नाम, पता बताइए', अब दिल्ली पुलिस ने X को लिखी चिट्ठी

15 अगस्त से पहले सुरक्षा के इंतजाम क्या हैं?

15 अगस्त से एक दिन पहले दिल्ली समेत पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिसकर्मियों को अहम जगहों पर तैनात किया गया है। प्रवेश और निकास मार्गों पर अतिरिक्त चेकिंग हो रही है। सार्वजनिक स्थानों पर भी नजर रखी जा रही है।