दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई है। राजधानी का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने होती सकती है। दिल्ली में बारिश बहुत ज्यादा नहीं होगी, बस हल्की-फुल्की और थोड़ी देर की हो सकती है।
दिल्ली-NCR के कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। सुबह के समय कुछ जगहों पर कोहरा भी नजर आया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, वहीं रात में ठंड थोड़ी बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान 18-21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
यह भी पढ़ें: डरावना कोहरा, जीरो विजिबलटी, कब तक रहेगी ऐसी ठंड? मौसम विभाग ने बताया
बारिश और बादलों की वजह से दिन में भी ठंडक बढ़ सकती है। 24 जनवरी तक बारिश रुक जाएगी, फिर मौसम सूखा रहेगा। बादल और हल्की ठंडी हवाएं जारी रह सकती हैं। 25 से 26 जनवरी तक मौसम स्थिर हो जाएगा। गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर बारिश नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: ना कूलर चल रहा, ना AC, फिर सर्दी में बिजली की मांग गर्मी से ज्यादा कैसे हो गई?
किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख: लगभग हर जगह बारिश और बर्फबारी। कश्मीर घाटी में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ओले और तेज आंधी-तूफान की भी आशंका है।
- हिमाचल प्रदेश: राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। बर्फबारी की भी आशंका है। ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। ओले भी गिर सकते हैं।
- उत्तराखंड: भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऊंचे इलाकों में ओले पड़ सकते हैं और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
- पंजाब: लगभग हर जगह हल्की-मध्यम बारिश। ओले और तेज हवाओं के साथ आंधी आ सकती है।
- हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली: कुछ जगहों पर हल्की-मध्यम बारिश। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हरियाणा में ओले पड़ सकते हैं।
- उत्तर प्रदेश: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश, ओले पड़ने की आशंका है।
- राजस्थान: उत्तरी हिस्सों में कुछ जगह बारिश, ओले और तेज हवाएं चल सकती हैं।
