दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026-27 को लेकर अब तमाम दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं और प्रत्याशियों के नामों को लेकर तमाम पार्टियों में खिंचतान जारी है। इस बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शुक्रवार को DUSU चुनाव के लिए चारों पदों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। ABVP ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर इन नामों की जानकारी दी।

  •  अध्यक्ष - यश डबास 
  • उपाध्यक्ष - इशू मौर्य 
  • सचिव - रिया छाबड़ी 
  • संयुक्त सचिव - लक्ष्यराज सिंह

यह भी पढ़ें: 729 में 728 वोटर्स के नाम कटे, बूथ में बचा सिर्फ 1 मतदाता; चुनाव आयोग क्या बोला?

 

लेफ्ट ने किया गठबंधन

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव के लिए लेफ्ट एक बार फिर एक साथ आता हुआ नजर आ रहा है। लेफ्ट छात्र संगठनों से भी प्रत्याशियों ने भी नामांकन फाइल किया। एक बार फिर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने हाथ मिलाया है। दोनों ने बुधवार को गठबंधन का ऐलान किया। दोनो संगठनों ने कहा कि ABVP और NSUI के DUSU पैनल फेल रहे है।

 

NSUI की लिस्ट जारी

कांग्रेस के छात्र संघ नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने भी अपने पैनल की घोषणा की है। गुरुवार को NSUI की ओर से विजय शंकर मीना, विशेष यादव, दीपांशु शौकीन, नम्रता चौधरी, जन्नत विश्नोई, गोपाल चौधरी और वीर चरथ ने नामांकन दाखिल कर दिया था। इनमें से पार्टी ने विजय शंकर मीणा को प्रधान पद पर उम्मीदवार बनाया है। 

 

अध्यक्ष - विजयशंकर मीणा 
उपाध्यक्ष - वीर छत्रथ
महासचिव - नम्रता चौधरी
संयुक्त सचिव - गोपाल चौधरी 

 

 

यह भी पढ़ें: 'रातभर हथकंडे अपनाते रहे...', सिद्धार्थ के साथ SP-कांग्रेस पर भी भड़कीं मायावती 

कब होगा चुनाव?

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के चुनाव के लिए इस बार 18 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। आज शाम 5 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। चुनाव के लिए 18 सितंबर को सुबह साढे 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक वोटिंग होगी। इसके अगले दिन यानी 19 सितंबर को मतगणना होगी। इस बार भी मुख्य मुकाबला ABVP और NSUI के बीच ही होने की संभावना है।