गर्ग फिस्टुला रिसर्च इंस्टीट्यूट के डॉ. पंकज गर्ग को 'आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड प्रतिष्ठित 'एनाल्स ऑफ कोलोप्रक्टोलॉजी' जर्नल की तरफ से दिया जाता है। डॉ. पंकज गर्ग यह सम्मान पाने वाले भारत के पहले डॉक्टर बने है। उन्होंने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल और रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित इंटरनेशनल कोलोरेक्टल सिम्पोजिया में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यहां डॉ. पकंज ने न केवल सर्जरी से जुड़ी नई तकनीकों को साझा किया बल्कि मॉस्को में एक लाइव सर्जरी भी की। इसे दुनिया भर में 1,000 से अधिक सर्जनों ने देखा।

 

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. पकंज गर्ग को प्रतिष्ठित 'एनाल्स ऑफ कोलोप्रक्टोलॉजी' जर्नल की तरफ से 'आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड' (बेहतरीन योगदान के लिए पुरस्कार) से सम्मानित किया गया। उन्हें एक प्रशस्ति पत्र और 10 लाख कोरियाई वॉन की पुरस्कार राशि भी मिली। 

 

यह भी पढ़ें: 10 में से 7 लोगों में प्रोटीन की कमी, रोजाना कितनी मात्रा में लेना जरूरी?

 

'एनाल्स ऑफ कोलोप्रक्टोलॉजी' कोरियन सोसाइटी ऑफ कोलोप्रक्टोलॉजी का आधिकारिक जर्नल है। कोरियन सोसाइटी ने कहा, 'एनाल्स ऑफ कोलोप्रक्टोलॉजी' के विकास और अकादमिक प्रभाव में आपके असाधारण योगदान को मान्यता देते हुए यह सम्मान दिया जा रहा है। आपकी कोशिशों ने इस क्षेत्र में जर्नल की प्रतिष्ठा और प्रभाव को काफी बढ़ाया है। आपके समर्पण और सहयोग की सराहना करते हुए हमें यह सर्टिफिकेट देते हुए खुशी हो रही है।'


डॉ. पंकज गर्ग ने भी अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'सियोल और मॉस्को में इंटरनेशनल कोलोरेक्टल सिम्पोजिया में भारत का प्रतिनिधित्व करने और सर्जरी से जुड़ी नई तकनीकों को साझा करने का शानदार मौका मिलने के लिए मैं बहुत आभारी हूं! मॉस्को में एक लाइव सर्जरी की। जिसे दुनिया भर के 1,000 से अधिक सर्जनों ने देखा।'

 

यह भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल की दवाओं के भी हो सकते हैं साइड इफेक्ट, जानें कैसे करें कम?

 

उन्होंने आगे कहा, 'प्रतिष्ठित 'एनाल्स ऑफ कोलोप्रक्टोलॉजी' जर्नल की ओर से 'आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। साथ में एक प्रशस्ति पट्टिका और 10 लाख कोरियन वॉन की पुरस्कार राशि भी मिली। यह सम्मान पाने वाला पहला भारतीय डॉक्टर बनकर मैं बहुत गर्व और विनम्रता महसूस कर रहा हूं। मेरी इस यात्रा में साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।'