दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव के लिए वोटिंग शुक्रवार सुबह शुरू हुई। ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन समेत बड़े छात्र संगठनों के 20 उम्मीदवार यूनिवर्सिटी के चार सेंट्रल पैनल पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। यह चुनाव देश की छात्र राजनीति के सबसे बड़े चुनावों में से एक है। चुनाव के लिए वोटिंग दो पालियों में करवाई गईष इसमें सुबह की पानी के लिए वोटिंग 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई, जबकि शाम की पाली के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 7.30 बजे तक हुई।
वोटों की गिनती 19 सितंबर को नॉर्थ कैंपस में यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पस हॉल में होगी। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के बाद हो रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जेन-जी छात्र वोटिंग करेंगे। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि जेन-जी छात्रों का रुझान किस साछ संगठन की तरफ जाता है। हालांकि, छात्रों का कहना है कि वह यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर वोट करेंगे। इस बार बैलट पेपर और EVM दोनों से ही वोटिंग हो रही है।
यह भी पढ़ें: एयरफोर्स को मिला पहला HTT-40 ट्रेनर एयरक्राफ्ट, दो तेजस की भी हुई डिलीवरी
चार सेंट्रल पैनल पोस्ट के लिए कड़ी टक्कर
छात्र संघ चुनाव में चार सेंट्रल पैनल पोस्ट के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए संगठनों ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। इसमें राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ और बीजेपी से जुड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कांग्रेस के नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया और लेफ्ट से जुड़े ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के बीच कड़ी टक्कर है।
पिछली बार कौन जीता था?
पिछली बार के चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष पद समेत सचिव और संयुक्त सचिव पोस्ट पर अपना कब्जा जमाया था, जबकि NSUI ने उपाध्यक्ष पद जीता था। ABVP के आर्यन मान ने अध्यक्ष, NSUI के राहुल झांसला उपाध्यक्ष, ABVP के कुणाल चौधरी ने सचिव और दीपिका झा ने संयुक्त सचिव पद जीता थी।
इस बार किस संगठन के कौन हैं उम्मीदवार?
इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच, सचिव पद के लिए चार और संयुक्त सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें: DUSU चुनाव में नियमों की धज्जियां उड़ी, HC नाराज, विजय जुलूस पर रोक लगाई
ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास, उपाध्यक्ष पद के लिए ईशु मौर्य, सचिव पद के लिए रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद के लिए लक्ष्य राज सिंह को मैदान में उतारा है।
वहीं, NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा, उपाध्यक्ष पद के लिए वीर चतरथ, सचिव पद के लिए नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव पद के लिए गोपाल चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।
दोनों छात्र संगठनों ने अपने चुनाव प्रचार में छात्रों के हितों को सबसे पहले रखते हुए समृद्ध, सुरक्षित और बेहतर दिल्ली यूनिवर्सिटी बनाने पर केंद्रित रखा।
इसके अलावा AISA-SFI गठबंधन की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए अनन्या रतूड़ी, उपाध्यक्ष पद के लिए अक्षत शिखर, सचिव पद के लिए स्टैनजिन डेस्कयोंग और संयुक्त सचिव पद के लिए बी पारिजात को अपना उम्मीदवार बनाया है। लेफ्ट गठबंधन ने कहा है कि वह पैसे और पावर का विरोध करते हुए छात्र संघ का चुनाव जीतेगी।
