हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव सुचित्रा देवी के पति गौरव कुमार सोनिया गांधी के आधिकारिक आवास 10 जनपथ के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वह हरियाणा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। अपना विरोध दर्ज करवाने के लिए वह अब सोनिया गांधी के घर तक पहुंच गए हैं। उनका दावा बै कि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए लोकसभा टिकट पाने के लिए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को 7 करोड़ रुपये दिए थे।
गौरव कुमार का दावा है कि उन्होंने अपनी पत्नी को लोकसभा या विधानसभा का टिकट दिलाने के लिए 2022 से 2024 के बीच कई कांग्रेस नेताओं और सहयोगियों को 7 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन टिकट नहीं मिला। उनके अनुसार, टिकट न मिलने के बाद, वे अपने पैसे की पूरी वापसी की मांग कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान, उन्होंने खुद को आग लगाने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: जस्टिस अजय भनोट की अदालत में चली कुर्सियां, इलाहाबाद HC में वकीलों का हंगामा
क्या बोले गौरव कुमार?
गौरव कुमार आज दिल्ली पहुंचकर सोनिया गांधी के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने अपने हाथ में कुछ पोस्टर लिए थे जिनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी , प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं की तस्वीरें लगी हुई थी और उन पर नारे लिखे थे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ये सभी चोर हैं।
क्या है पूरा मामला?
सुचित्रा देवी हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव रही हैं। उनके पति गौरव कुमार सोनीपत के कारोबारी हैं और करीब 15 साल पहले दोनों की शादी हुई है। सुचित्रा कांग्रेस पार्टी की नेता थीं और संगठन में एक्टिव थी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के कुछ महीने बाद उनके पति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी की टिकट के लिए उनसे 7 करोड़ रुपये लिए गए हैं। उनके इस वीडियो के बाद कांग्रेस पार्टी ने सुचित्रा को पार्टी से बाहर निकाल दिया।
यह भी पढ़ें: बिहार और बंगाल जाने की टेंशन खत्म, रेलवे चलाएगा 5 स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल
शिकायत दर्ज करवाई
गौरव कुमार ने इस मामले में मार्च 2026 में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार, उन्होंने 2022 से 2024 के बीच हरियाणा की बावल विधानसभा सीट से अपनी पत्नी को टिकट दिलाने के लिए कथित तौर पर कांग्रेस नेताओं और उनके सहयोगियों को लगभग 7 करोड़ रुपये दिए। उनका दावा है कि रकम का कुछ हिस्सा बैंक ट्रांसफर और कुछ नकद में दिया गया था। इसके लिए उन्होंने कुछ सबूत जमा करवाने का भी दावा किया था। इसी विवाद में अब वह गांधी परिवार के खिलाफ प्रदर्शन करने 10 जनपथ के बाहर पहुंचे थे।
