राजधानी दिल्ली समेत देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में बारिश का सिलसिला थम गया है, वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में अभी भी भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, कल देशभर के 8 राज्यों में बारिश की संभावना है। इसमें तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। इसके अलावा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में ठंड और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में भी मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। इस हफ्ते पश्चिम और मध्य भारत में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। पढ़ें आपके राज्य में कैसा रहेगा आज का मौसम।
यह भी पढ़ें: SIR में कट गया है नाम तो क्या करें? चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका
दिल्ली NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिवाली से ठीक पहले दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 382 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-NCR के इलाकों में आसमान साफ रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सुबह के वक्त कई इलाकों में हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है।
कहां कैसा रहेगा मौसम?
- उत्तर प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है और ना ही किसी विशेष आंधी-तूफान का अलर्ट है।
- बिहार में भी मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क बना रहेगा।
- पंजाब, हरियाणा दोनों राज्यों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। दिन के समय धूप खिलेगी और तापमान सामान्य रहेगा।
- राजस्थान के उत्तर, मध्य और पूर्वी राजस्थान में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ आसमान बना रहेगा, भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।
- छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से अच्छी बारिश या छिटपुट गतिविधियों की संभावना बनी रह सकती है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम का हाल
7 से 8 नवंबर के दौरान के रल और माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है। 9 से 12 नवंबर के दौरान के रल और माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, 7 से 8 नवंबर के दौरान तटीय कर्नाटक में, 7 से 10 नवंबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 6 से 12 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में, 6 से 7 नवंबर के दौरान तेलंगाना में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
7 से 10 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, 7 से 8 नवंबर के दौरान के रल और माहे और लक्षद्वीप में, 7 से 9 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, और
6 नवंबर को तेलंगाना में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली की संभावना है।
पूर्वी भारत में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 7 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 9 से 11 नवंबर के दौरान झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में, 9 से 12 नवंबर के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में, 10 नवंबर को बिहार में और 6 से 7 नवंबर और 10 से 11 नवंबर के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम और मध्य भारत में मौसम का हाल
6 नवंबर और 9 12 नवंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और 6 नवंबर और 8 से 12 नवंबर के दौरान असम और मेघालय में कहीं-कहीं सेलेकर छिटपुट बारिश होनेकी संभावना है। 6 से12 नवंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 10 से 11 नवंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में, 9 से 11 नवंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा इस सप्ताह पश्चिम और मध्य भारत में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
