सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने आज 24 जुलाई 2026 को अपना भूख हड़ताल खत्म कर दिया है। वांगचुक पिछले 27 दिनों से NEET पेपर लीक के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे थे। उन्होंने गुरुवार देर रात अपना अनशन खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।
26 दिन के अनशन के बाद सोनम वांगचुक ने भले ही अपना भूख हड़ताल खत्म कर दिया हो, लेकिन इसे लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें 'अन्ना हजारे पार्ट-2' करार दिया।
यह भी पढ़ें: 'इंस्टा नहीं, सदन में बोलिए...', PM के वीडियो संदेश पर कांंग्रेस नाराज क्यों?
सोनम वांगचुक ने क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की सर्वोच्च समिति के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मैंने 26 दिनों के बाद अपना अनशन खत्म किया है। इससे पहले अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मुलाकात की थी या पत्र लिखकर मुझसे अनशन तोड़ने का आग्रह किया था।'
उन्होंने कहा कि यह देश में संभावित हिंसा को देखते हुए और विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत के बाद किया गया। मैं जल्द ही एक अलग वीडियो में इन शर्तों का विस्तार से बात करूंगा। इस बीच, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें।
सोनम वांगचुक के बारे में क्या बोले इमरान मसूद?
सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'वह अन्ना हजारे पार्ट 2 हैं। 12 साल तक अन्ना चुप रहे, और अब सोनम वांगचुक चुप रहेंगे। कल आप सरकार के साथ समझौता कर रहे थे; उस समय क्या वहां कोई छात्र मौजूद था? सरकार के साथ आपके निजी समझौते के अलावा और क्या है?'
कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी: शहजाद पूनावाला
सोनम वांगचुक के बारे में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की 'अन्ना पार्ट 2' और 'सरकार के साथ निजी डील' वाली टिप्पणियों पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी हैं, जिस तरह से उन्होंने सोनम वांगचुक का अपमान किया है। राहुल गांधी ...'
सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील
X पर PM मोदी ने लिखा, 'मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या का पालन करें और जल्द से जल्द अपना पहले जैसा वजन प्राप्त कर लें। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी स्वस्थ रहें।'
अभिजीत दीपके ने कहा जारी रहेगा शांतिपूर्ण प्रदर्शन
वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि देश के लिए वांगचुक का जीवन बेहद कीमती है और जंतर-मंतर पर उनका शांतिपूर्ण प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा।
