दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुराना आधिकारिक आवास '6, फ्लैगस्टाफ रोड' एक बार फिर सुर्खियों में है। दिल्ली सरकार ने इसे आम लोगों के देखने के लिए खोलने का फैसला किया था। इससे पहले सरकार की तरफ से इसे मीडिया के लिए खोल दिया गया है। इस मौके पर दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री परवेश वर्मा ने पत्रकारों को बंगले का दौरा कराया और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। इसमें दिखाई देने वाले सभी चीजों के दाम जरूरत से ज्यादा है और इसकी कीमत लाखों की बताई गई है। 

 

मीडिया टूर के दौरान बंगले के अंदर लगे सामानों के पास बकायदा उनके 'प्राइस टैग' लगाए गए है। इसके अलावा, बंगले के बाहर एक बड़ा बोर्ड भी लगाया गया है। इस पर इसके निर्माण और सजावट में हुए कुल खर्च का हिसाब करीब 58.83 करोड़ रुपये लिखा गया है।

 

यह भी पढ़ें: MCOCA केस: AAP के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

सभी चीजों के लगे हैं प्राइस टैग

अरविंद केजरीवाल के घर में लगे सभी चीजों के मूल्य बकायदा प्राइस टैग के साथ बताए गए हैं। कई चीजों के दाम जरूरत से ज्यादा होने के कारण यह चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ चीजों की कीमत जैसे डबल बेड की कीमत करीब 2 लाख बताई गई है। सोफे की कीमत लगभग 3 लाख रुपये हैं। डाईनिंग टेबल की कीमत 31 लाख रुपये है। ऐसी कई और चीजें है जिसकी कीमत बहुत ज्यादा है।  

 

चुंकि दिल्ली सरकार इसे आम लोगों के लिए भी खोलने की तैयारी कर रही है। इसलिए आपको जानना होगा कि इसे कैसे देखा जा सकता है? आपको बता देते हैं कि इसके लिए जल्द ही एक ऑनलाइन बुकिंग और टिकट सिस्टम शुरू किया जाएगा। आम लोगों के लिए एंट्री फी मात्र 20 रुपये तय की गई है। वहीं सीनियर सिटिजन और कॉलेज छात्रों को बिना किसी शुल्क के मुफ्त प्रवेश दिए जाने की संभावना है। 

मंत्री परवेश वर्मा के मुख्य आरोप

मीडिया से बात करते हुए PWD मंत्री परवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल और AAP पर टैक्सपेयर्स के पैसे की बर्बादी करने का आरोप लगाया। परवेश वर्मा ने बंगले में वियतनाम से मंगवाए गए महंगे मार्बल, कीमती पर्दों और रिमोट से चलने वाली स्मार्ट लाइटिंग का हवाला देते हुए इसे जनता के पैसों का दुरुपयोग बताया।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने राजनीति में आने से पहले सरकारी बंगला और सरकारी गाड़ी न लेने की कसमें खाई थीं लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने अपने पुराने वादों के ठीक उलट काम किया।

 

यह भी पढ़ें: फिर से परिसीमन बिल लाने की तैयारी, कहां से मिल सकता है दो तिहाई बहुमत?

CAG रिपोर्ट और सियासी घमासान

इस बंगले के रेनोवेशन का विवाद पहले भी काफी गरमा चुका है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की एक पिछली रिपोर्ट में भी इसके कामकाज में नियमों की अनदेखी और तय बजट से ज्यादा खर्च होने की बात सामने आई थी। उस रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में इस काम का अनुमानित बजट 7.91 करोड़ रखा गया था, जो बाद में बढ़कर 33.66 करोड़ तक पहुंच गया था।

दूसरी तरफ, AAP पहले ही बीजेपी के इन सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज कर चुकी है। पार्टी का कहना रहा है कि यह किसी की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि यह सारा काम एक आधिकारिक सरकारी आवास में ही करवाया गया था।