इंटरनेट पर इस वक्त असली तस्वीर और AI जनरेटेड तस्वीर में फर्क करना बहुत मुश्किल हो गया है। AI जनरेटेड तस्वीर बॉलीवुड से लेकर बड़े अधिकारियों को अपना शिकार बना रही है। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार भी AI से बनाई गई एक फर्जी तस्वीर का शिकार हो गए हैं।
सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में वह किसी को गिरफ्तार करते दिख रहे हैं। वीसी सज्जनार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर डीपफेक्स से बचने का रिक्वेस किया है। उन्होंने साउथ के लोकप्रियय अभिनेता जूनियर एनटीआर ( Jr NTR) को भी टैग किया है।
यह भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर-जूनियर NTR के AI वीडियो पर बवाल क्यों मचा है?
क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किए एक पोस्ट में दावा किया गया था कि जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा के गाने ‘चुट्टमल्ले’ से जुड़े एक मामले में गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि इस गाने का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वीडियो को एडिट अभिनेता- अभिनेत्री को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया था। पोस्ट में पुलिस कमिश्नर की AI फोटो जारी कर गिरफ्तारी का दावा किया गया था।
यह एक AI जनरेटेड फोटो है। डीपफेक्स में मत फँसो और बिना चेक किए कि ये असली हैं, शेयर मत करो। हमें ऑनलाइन जो देखते हैं उस पर सवाल उठाना जरूरी है। सिर्फ इसलिए कि कोई फोटो असली दिखती है, इसका मतलब ये नहीं कि वो सच में असली है। जब लोग बिना फैक्ट्स चेक किए चीजें शेयर करते हैं, तो गलत जानकारी जल्दी फैलती है।- हैदराबाद पुलिस कमिश्नर, वीसी सज्जनार
कमिश्नर ने किया एनटीआर को टैग
इस पोस्ट में हैदराबाद पुलिस और साइबर पुलिस के आधिकारिक अकाउंट को भी टैग किया। सज्जनार ने जूनियर एनटीआर को टैग करते हुए लिखा कि वह अभिनेता से अपील करते हैं कि उनके कुछ फैंस द्वारा उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किए जाने के मामले पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर-जूनियर NTR के AI वीडियो पर बवाल क्यों मचा है?
क्या है जान्हवी कपूर से जुड़ा डीपफेक मामला?
हाल ही में सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर के गाने ‘चुट्टमल्ले’ का एक AI एडिटेड वीडियो वायरल हुआ था। जान्हवी कपूर ने एक लंबा नोट लिखकर कहा कि किसी महिला को क्या पहनना है, वह किस चीज में सहज महसूस करती है। अपने शरीर के बारे में क्या फैसला लेती है, यह पूरी तरह उसका अपना अधिकार है।
जान्हवी ने कहा कि यह मामला सिर्फ AI से बनाए गए वीडियो तक सीमित नहीं है। यह महिलाओं की सुरक्षा, उनकी निजी सीमाओं और समाज के उनके प्रति नजरिए से भी जुड़ा है।
जूनियर एनटीआर ने भी इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर फैलाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कदम उठाए जाएंगे।
