बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह 5:20 बजे के करीब उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। बताया जा रहा है कि लगातार 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा। उनके सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद गोवा के एक फ्लैट में मेडिकल टीम भेजी गई थी, वहां वह बेहोश हालत में मिले थे। बाद में उन्हें कार्डियक मसाज दी गई और अस्पताल ले जाया गया।  

 

नाना पाटेकर की निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है। नाना पाटेकर फिल्मों में लगातार काम कर रहे थे और वह पूरी तरह से फिट थे। उनके निधन पर बॉलीवुड से लेकर राजनीति और अलग-अलग क्षेत्रों की कई हस्तियों ने दुख जताया है। 

 

यह भी पढ़ें: फ्रांस में मचा है जोरदार हंगामा, मांग मान ली तो सरकार पर क्या असर होगा?

अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई थी मृत्यु

मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के चीफ डॉ. शेखर साल्कर ने कहा, 'नाना पाटेकर को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया। सुबह 5:30 बजे तक उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। हमने बचाने की पूरी कोशिश की। करीब 45 मिनट से एक घंटे तक कार्डियक मसाज दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।' 

उन्होंने बताया कि रात करीब 2:30 बजे उन्होंने दोस्त को मैसेज किया कि तबीयत ठीक नहीं है। दोस्त ने मैसेज नहीं देखा, तो उन्होंने फोन किया। दोस्त करीब 4 बजे उनके घर पहुंचे। तब तक उन्हें पसीना आ रहा था और वे धीरे-धीरे बेहोश हो रहे थे। केयरटेकर हमारी एम्बुलेंस लेकर गया। हमारी ER टीम ने वहीं कार्डियक मसाज शुरू की। उन्हें करीब 4:20 से 4:30 बजे अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, उनके साथ दोस्त और केयरटेकर थे।'

बेहोश मिले थे नाना पाटेकर

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद फ्लैट पर मेडिकल टीम भेजी गई थी। टीम के पहुंचने पर नाना पाटेकर बेहोश मिले। उन्हें बचाने की कोशिश की गई,  बाद में मणिपाल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले को मेडिको-लीगल केस के तौर पर दर्ज किया गया है और मौत की सही परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम की जाएगी।

‘गमन’ से की थी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के सम्मानित अभिनेताओं में शामिल थे, उन्होंने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और फिर परिंदा, क्रांतिवीर, अग्नि साक्षी, खामोशी: द म्यूजिकल, अब तक छप्पन और नटसम्राट  जैसी फिल्मों से फैंस का दिल जीता है। नाना पाटेकर को 3 नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले थे, 2013 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।