रक्षाबंधन पर भारी भीड़ और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर उत्तर रेलवे ने 12 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से अंबाला, पानीपत, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, मथुरा, मुजफ्फनगर और दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। रक्षाबंधन और उसके बाद हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड और मथुरा-वृंदावन जाने वाले यात्रियों के सामने अब कई विकल्प हैं। दिल्ली से कानपुर जाने वाली ट्रेनें आरक्षित सुपरफास्ट हैं। वहीं कुछ ट्रेनें अनारक्षित हैं। इन ट्रेनों के संचालन से त्योहारी सीजन में स्टेशनों पर दबाव कम होगा।
तिलक ब्रिज-मुजफ्फनगर स्पेशल
27 और 28 अगस्त को तिलक ब्रिज से मुजफ्फनगर के बीच स्पेशल (04402/04401) ट्रेन चलेगी। दोनों ट्रेन दो-दो ट्रिप लगाएगी। यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन मुजफ्फनगर, मेरठ और गाजियाबाद में रक्षाबंधन के मद्देनजर होने वाली भीड़ को संभालने में सहायक होगी। 27 अगस्त को यह ट्रेन तिलक ब्रिज से सुबह 9: 45 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर एक बजे मुजफ्फनगर पहुंचेगी। अगर वापसी के बात करें तो यह ट्रेन दोपहर में डेढ़ बजे मुजफ्फनगर से छूटेगी और शाम साढ़े पांच बजे तिलक ब्रिज पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: 'तेलंगाना की बेइज्जती...', केंद्र से US जाने की परमिशन न मिलने पर बरसे CM रेवंत
यहां होगा ठहराव: आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर, मेरठ सिटी, मेरठ कैंट, दौराला, खतौली, मंसूरपुर और मुजफ्फरनगर।
पानीपत–दिल्ली–अंबाला कैंट स्पेशल (04404/04403)
पानीपत से सुबह 9:55 बजे ट्रेन रवाना होगी। दोपहर में 1:10 बजे दिल्ली जक्शन पहुंचेगी। पानीपत और दिल्ली के बीच यह स्पेशल ट्रेन 27 और 29 अगस्त को दो-दो ट्रिप लगाएगी। दिल्ली से गाड़ी संख्या 04403 अंबाला कैंट जाएगी। इसकी रात 7:30 बजे पहुंचने की टाइमिंग है। ये ट्रेनें सोनीपत, गन्नौर, समालखा, पानीपत, करनाल, नीलोखेड़ी, कुरुक्षेत्र, शाहाबाद मारकंडा, मोहड़ी, नरेला, होलंबी कलां, बादली, आदर्श नगर दिल्ली, दिल्ली आजादपुर और सब्जी मंडी में ठहरेगी।
अंबाला कैंट–पानीपत अनारक्षित स्पेशल (04406)
अंबाला कैंट और पानीपत के बीच 27 और 28 अगस्त को स्पेशल ट्रेन चलेगी। रात 8:10 बजे ट्रेन अंबाला कैंट से प्रस्थान करेगी। रात में 10:45 बजे पानीपत पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव कुरुक्षेत्र और करनाल स्टेशन पर भी होगा।
शामली–दिल्ली शाहदरा–शामली स्पेशल (04408/04407)
यूपी के शामली से सुबह 8:30 बजे ट्रेन छूटेगी। 10:40 बजे शाहदरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 11:40 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर में 2:05 शामिल पहुंचेगी।
नई दिल्ली–कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल (02456/02455)
नई दिल्ली से कानपुर के बीच आरक्षित सुपरफास्ट ट्रेन 28 अगस्त से 4 सितंबर तक दोनों तरफ चलाई जाएगी। सुबह 7:15 पर नई दिल्ली से छूटेगी और दोपहर 12:30 बजे कानपुर पहुंचेगी। वापसी में कानपुर से 1:30 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 7:35 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में अलीगढ़, टूंडला, इटावा स्टेशनों पर ठहराव होगा। रेलवे ने आनंद विहार से भी कानपुर के लिए सुपरफास्ट स्पेशल (02458/02457) ट्रेन चलाने का एलान किया है। यह ट्रेन 30 अगस्त, 1 सितंबर और 3 सितंबर को चलेगी। कानपुर से भी इन्ही तारीखों में वापसी भी होगी।
यह भी पढ़ें: CJP ने किया आंदोलन का एलान, 5 सितंबर को इंडिया गेट से शुरू होगा मार्च
हजरत निजामुद्दीन–मथुरा स्पेशल (04410/04409): इसका फायदा मथुरा जाने वाले यात्रियों को होगा। यह ट्रेन 27 और 28 अगस्त को चलेगी। ट्रेन का ठहराव ओखला, तुगलकाबाद, फरीदाबाद, फरीदाबाद न्यू टाउन, बल्लभगढ़, पलवल, होडल, कोसी कलां, छाता, वृंदावन रोड और भूतेश्वर स्टेशन पर होगा।
गाजियाबाद–अलीगढ़–गाजियाबाद स्पेशल (04412/04411): गाजियाबाद और अलीगढ़ के बीच ट्रेन का संचालन 27 और 28 अगस्त को होगा। सुबह 11 बजे ट्रेन छूटेगी और दोपहर में एक बजे अलीगढ़ पहुंचने का समय है। डेड़ बजे अलीगढ़ से गाजियाबाद के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन का ठहराव दादरी, बोराकी, अजीबपुर, दनकौर, चोला, खुर्जा जंक्शन, सोमना और महरावल स्टेशनों पर होगा।
सूबेदारगंज–शकूरबस्ती: इन दोनों स्टेशनों के बीच तीन ट्रेनों का संचालन होगा। ट्रेन संख्या 02275 सूबेदारगंज से 25, 28 और 30 अगस्त को संचालित होगी। वहीं ट्रेन संख्या 02276 शकूरबस्ती से 26, 29 और 31 अगस्त को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04147 सूबेदारगंज से 26 अगस्त को रवाना होगी। यह ट्रेन 27 अगस्त को शकूरबस्ती से सूबेदारगंज के लिए वापसी करेगी। 27 अगस्त को सूबेदारगंज से ट्रेन संख्या 04163 शकूरबस्ती के लिए रवाना होगी। अगले दिन यह ट्रेन (04164) सूबेदारगंज के लिए शकूरबस्ती से रवाना होगी। ट्रेन का ठहराव अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और फतेहपुर स्टेशन में होगा।
झांसी-हजरत निजामुद्दीन: झांसी और दिल्ली के बीच 27 और 28 अगस्त को दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ( 01901/01992) ट्रेन का संचालन दोनों तरफ से होगा। सुबह 11 बजे ट्रेन झांसी से छूटेगी और शाम को 6:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। दूसरी स्पेशल ट्रेन (01903/01904) 26 से 30 अगस्त 2026 तक चलेगी और पांच चक्कर लगाएगी।
खजुराहो–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल (01913/01914): यह स्पेशल ट्रेन खजुराहो से 26, 28 और 30 अगस्त को संचालित होगी। दोनों तरफ से तीन-तीन ट्रिप निर्धारित है। वहीं हजरत निजामुद्दीन से 27, 29 और 31 अगस्त को ट्रेन चलेगी। ट्रेनों का ठहराव छतरपुर, खर्गापुर, टीकमगढ़, दैलवारा, झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसी कलां में होगा।
