राष्ट्रीय दवा मूल्य प्राधिकरण ने दवाइयों की कीमतों में बदलाव किया है, जिसमें 30 दवाइयों की कीमत तय की गई है। NPPA की नई तय कीमतों के आधार पर सभी कंपनियां अपनी दवाइयां बेचेंगी। NPPA ने ड्रग्स फॉर्मुलेशन से बनने वाली दवाइयों की कीमतों में ही बदलाव किया है, जो 2013 के मूल्य नियंत्रण आदेश के तहत किया गया है। इसमें विटामिन D3 से लेकर कैल्शियम की टैबलेट तक के दाम तय किए गए हैं। इन दवाइयों की कीमत तय करने का मकसद साफ है कि लोग कम दामों में दवाइयां खरीद सकें।
NPPA ने दवाइयों की नई कीमतें 27 मई को तय की थीं। इसमें एलर्जी, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, कैल्शियम और फॉस्फेट टैबलेट की कीमतें तय की गई हैं। अब सवाल उठता है कि इन दवाइयों की कीमत क्या है।
यह भी पढ़ें: 'दुश्मनी जमके करो लेकिन ये गुंजाइश...' बशीर बद्र के 10 खूबसूरत शेर
क्या है दवाइयों की कीमत?
1. बिसोप्रोलोल और एम्लोडिपिन टैबलेट की 5 mg की दवा 9.40 रुपये में मिलेगी, जबकि यही 2.5 mg की टैबलेट 7.31 रुपये में मिलेगी। यह टैबलेट ब्लड प्रेशर और दिल के रोगों में खाई जाती है।
2. एटोर्वास्टेटिन और फेनोफाइब्रेट की एक टैबलेट 18.46 रुपये में मिलेगी। इस टैबलेट का उपयोग कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए किया जाता है।
3. बिलास्टिन और मोंटेलुकास्ट की एक टैबलेट 20.22 रुपये में मिलेगी। इसे एलर्जी और अस्थमा के मरीज खाते हैं।
4. कैल्शियम, विटामिन D3, मेकोबालामिन और फॉस्फेट की एक टैबलेट 19.78 रुपये में खरीदी जा सकेगी।
यह भी पढ़ें: PM मोदी के सामने दंडवत हो गए, के पजानिवेल को किस काम के लिए मिला पद्मश्री?
5. सिलनिडिपिन और टेल्मिसार्टन की दवा हाई ब्लड प्रेशर के लिए खाई जाती है। इसकी एक टैबलेट की कीमत 14.95 रुपये तय की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि सिलनिडिपिन 20 mg और टेल्मिसार्टन 40 mg की टैबलेट 14.95 रुपये में मिलेगी, जबकि सिलनिडिपिन 10 mg की एक टैबलेट 12.98 रुपये में मिल पाएगी।
इस प्रकार कुल 30 दवाइयों के दाम NPPA ने बदले हैं, ताकि लोग सस्ते में दवाइयां खरीद सकें और बीमारियों से राहत पा सकें। अब तय कीमतों के हिसाब से ही दुकानदार दवाइयां बेच सकेंगे।
