संसद से लेकर चुनाव आयोग तक इंडिया गठबंधन के 100 से ज्यादा सांसद मार्च निकालने वाले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें RBI और नीति आयोग बिल्डिंग से आगे नहीं बढ़ने दिया। कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी , प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी की अगुवाई कर रहे है, जबकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा शामिल रहीं।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग पर चढ़ते नजर आए, हालांकि बैरिकेडिंग पर सबसे पहले सपा सांसद अक्षय यादव चढ़े। खबरगांव से बात करते हुए कांग्रेस सांसद रंजिता रंजन ने कहा, ' SIR के खिलाफ हम दो साल से लड़ रहे हैं, राहुल गांधी ने प्रेजेंटेशन दी, सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है और फॉर्म 6 को लेकर आपत्तियां हैं, जिसकी वजह से लोग फंस रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: जिस वीडियो के वायरल होने से फंसे ACP भगत, पुलिस ने बताया फर्जी, पत्रकार गिरफ्तार

रंजीता रंजन, कांग्रेस सासंद:-
13 करोड़ वोट कटे हैं, इसमें से भी 93 फीसदी लोगों से आपत्तियां जताई हैं लेकिन चुनाव आयोग ने इसपर कुछ नहीं किया। क्या पता इसमें से आधे से ज़्यादा सही लोग हो। चुनाव आयोग ने आपत्तियों के बावजूद कई राज्यों में चुनाव करवा दिया। बीजेपी आगे के भी चुनवा इस तरह के जीतना चाहती है।

'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लंबी चलेगी'

रंजीता रंजन ने कहा कि यह सवाल देश के लोगों और वोटरों और संविधान का है, इसीलिए यह लड़की लोकतंत्र बचाने के लिए लंबी चलेगी। रंजिता ने कहा कि SIR पहले भी होता था और सत्ता में रही सत्ताधारी पार्टी के बीच में होता था लेकिन आयोग ने एक तो दो साल से नए वोटर नहीं जोड़े और पुराने वोटरों के नाम काट दिए।

कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने आगे कहा, 'चुनाव आयोग कह तो रहा है कि जो मर गए हैं हम उनका SIR कर रहे हैं लेकिन उसके साथ ही आप सही लोगों के नाम भी काट रहे हैं। इसका सबूत कोर्ट में की गई अपील है और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी है।'

यह भी पढ़ें: कफन ओढ़कर जंतर मंतर पर लेटे NSUI कार्यकर्ता, पुलिस ने हिरासत में लिया

'ममता बनर्जी को 60 सीटों पर हरवाया गया'

कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन ने कहा कि हम कर्नाटक, बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से लगातार चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी को जानबूझ कर 50-60 सीटों पर हटवाया गया है। ये। बंगाल की लोग भी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इंडिया गठबंधन के लोग रुकने वाले नहीं हैं। आगे जितना भी सड़क से लेकर कोर्ट तक संघर्ष करना पड़े हम लोग करेंगे।

 

उन्होंने हमारा प्रदर्शन किसी पार्टी को सत्ता दिलाने के लिए नहीं है बल्कि हमारा प्रदर्शन लोगों को मताधिकार वापस दिलाने का है। रंजिता रंजन ने दिल्ली पुलिस को सैल्यूट करते हुए कहा कि कुछ लोग पुलिस को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जंतर मंतर प्रोटेस्ट: 3 FIR, सैकड़ों हिरासत, अब CJP भी मैदान में, होगा क्या?

'भारत की नागरिकता छीनने की प्रक्रिया है SIR'

मुजफ्फरनगर से समाजवादी पार्टी की सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा, 'यह केवल मतदाता का नाम नहीं कटा है बल्कि यह नाम भारत की नागरिकता छीनने की प्रक्रिया है। चुनाव आयोग ने लोगों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित किया है। कुछ समय बाद इन्हीं लोगों से कहा जाएगा कि तुम भारत के नागरिक नहीं हो और तुम्हारी संपत्ति अवैध है। वोट डालने का अधिकार हमें भारत के संविधान ने दिया है ना कि किसी कानून ने दिया है।'

'चुनाव आयोग को मीडिया ने बेनकाब किया'

यूपी समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद नरेश उत्तम पटेल ने खबरगांव से बात करते हुए मीडिया का धन्यवाद दिया कि चुनाव आयोग को बेनकाब कर दिया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में इस बात की चर्चा है कि बीजेपी चुनाव आयोग के जरिया चुनावों में तानाशाही लड़की रही है। पटेल ने आगे कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है और बीजेपी को चुनाव में धूल चटा देगी।