प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कैप्टन स्मित की दिलेरी का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर की बहादुरी की सराहना की। PM मोदी ने बताया कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस घटना का जिक्र किया और कहा कि एक भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी होने से बचा लिया।   

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कैप्टन माछर की बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद मिली। एक बड़ी त्रासदी को टाला जा सका। PM मोदी ने कैप्टन स्मिक के जल्द ठीक होने की कामना भी की और कहा कि भारत को कैप्टन माछर पर गर्व है। 

 

यह भी पढ़ें: Flydubai Flight: कौन हैं कैप्टन स्मित माछर? जिन्होंने बचाई 180 यात्रियों की जान

कैप्टन स्मित माछर की दिलेरी पर बोले PM मोदी 

भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, 'कल हुई घटना में भारत के कैप्टन स्मित ने धैर्य, सूझबूझ और साहस दिखाया। जैसा इजराइल के प्रधानमंत्री ने भी आज कहा, एक भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी रोक दी।' प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने कैप्टन स्मित के परिवार से भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में उनके परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है। 

PM मोदी ने कहा कि कैप्टन स्मित का पराक्रम पूरे देश को गौरव से भर देता है। उन्होंने देशवासियों से स्मित के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने की अपील की और कहा कि भारत का गौरव बढ़ाने वाले स्मित का अभिनंदन किया जाना चाहिए।

 

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि कैप्टन स्मित माछर एक हीरो हैं। गंभीर खतरे के बीच और बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए साहस और अटूट संकल्प दिखाया। उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टाला  जा सका।   

 

यह भी पढ़ें: 'असली हीरो हैं कैप्टन स्मित', PM मोदी, नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप ने की तारीफ

कैप्टन स्मित ने बचाई सैकड़ों लोगों की जान

फ्लाईदुबई की एक उड़ान में हमले के दौरान स्मित घायल हो गए थे, लेकिन उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में अहम भूमिका निभाई, जिसके बाद विमान में मौजूद लोगों ने हमलावर को काबू किया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।