प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर से फोन पर बातचीत की, स्मित को फ्लाईदुबई (Flydubai) उड़ान के दौरान सह-पायलट ने चाकू मार दिया था। स्मित माछर ने बहादुरी दिखाते हुए सैकड़ों लोगों की जान बचा ली। बातचीत के दौरान PM मोदी ने कहा कि आप वीर पुरुष और भारत आपके स्वागत के लिए उत्सुक है। स्मित माछर ने PM मोदी को घटना के दौरान अपने अनुभव के बारे में बताया, उन्होंने यह भी बताया कि खतरे का सामना करने की हिम्मत उन्हें किस चीज ने दी। इस दौरान वह भावुक नजर आए
इससे पहले PM मोदी ने स्मित माछर के परिवार से बात की थी। मोदी ने पायलट की बहादुरी की तारीफ की और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की। बुधवार को हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें आगे के इलाज के लिए सऊदी अरब से संयुक्त अरब अमीरात ले जाया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है
