लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत की विदेश नीति, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत नीति बन गई है। उन्होने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका और इजरायल के इशारे पर काम कर रहे हैं, इसके दूरगामी परिणाम होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि वह विदेशी शक्तियों के आदेशों पर फैसले ले रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा है कि भारत की अब सार्वभौमिक नीतिक का मजाक उड़ रहा है। भारत कोई पक्ष नहीं ले रहा है, जिसका नुकसान भारत को होना तय है। उन्होंने दावा किया कि अभी सिर्फ शुरुआती मुश्किलें हैं। परिस्थितियां आने वाले दिनों में और बिगड़ने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: 'दुनिया की अर्थव्यवस्था हिल गई, परीक्षा की घड़ी', ईरान संकट पर राज्यसभा में PM
राहुल गांधी:-
'हमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री मोदी की निजी पॉलिसी बन गई है। अब यह एक यूनिवर्सल मजाक जैसा हो गया है। अगर हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं तो फॉरेन पॉलिसी कॉम्प्रोमाइज्ड है।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हमारी क्या पोजीशन है? कोई पोजीशन नहीं है लोगों को इसका नुकसान होगा। अभी केवल शुरुआत हुई है। अभी सभी चीजों में परेशानी होगी। अमेरिका और इजराइल जो कहेगा प्रधानमंत्री मोदी वहीं कहेंगे।'
यह भी पढ़ें: 'मैं या आयतुल्लाह कंट्रोल करेंगे होर्मुज...', ईरान पर यह कैसा दावा कर रहे ट्रंप?
राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा है?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारत पर एक के बाद एक लगातार कई आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे थे। उन्होंने भारत पर दबाव दिया कि अगर रूस के साथ भारत व्यापार जारी रखेगा तो उस पर लगा 50 फीसदी टैरिफ बढ़ाया भी जा सकता है। भारत और अमेरिका के बीच जनवरी से फरवरी के बीच एक व्यापार समझौता हुआ, जिसमें अमेरिका ने 18 फीसदी टैरिफ का एलान किया। यह कहा कि भारत, अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा।
भारत ने रूस के साथ तेल आयात घटाया। अमेरिका ने फिर, ईरान युद्ध छिड़ने के बाद कहा कि अब अमेरिका, ईरान संकट की वजह से तेल खरीद सकता है। अमेरिका की ओर से दावा किया गया कि भारत को 30 दिनों की राहत दी जा रही है। राहुल गांधी का सवाल यह है कि भारत जैसा बड़ा और संप्रभु देश, अमेरिका के इशारे पर अपना व्यापार क्यों करेगा। उनका कहना है कि किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यकाल में भारत पर ऐसी बयानबाजी कभी नहीं हुई, जैसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान हो रही है।
