लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं। उनके खिलाफ 45 एफआईआर हैं। हर एफआईआर एक मेडल है। मैं चाहता हूं कि मेरे खिलाफ 100 एफआईआर हो जाएं। इसके बाद उन्होंने जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने का एलान भी किया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मंगलवार को 300 से अधिक सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसकी इजाजत नहीं दी। 

 

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए। लोकतंत्र को खत्म करने वाले बचेंगे नहीं। उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और संघ प्रमुख मोहन भागवत पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों को जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट पर दोपहर के भोज पर आमंत्रित किया था। राहुल गांधी ने रेस्टोरेंट के बाहर यह बातें कहीं।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'अपने फैसले पर भरोसा नहीं रहता', जिमखाना केस की सुनवाई से अलग हुए प्रतीक जालान

'ज्ञानेश को इस्तीफा देना ही होगा'

राहुल गांधी ने कहा कि आज हमारा प्लान जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने का है। हम देश को बताना चाहते हैं कि ज्ञानेश कुमार वैध मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं हैं। ये लोग देशद्रोही हैं। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा।

 


जैसा कि मैंने कल कहा था, लगभग 300 सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि हम वहां विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकते। इसलिए आज हमारी योजना है कि हम तय विरोध स्थल, जंतर-मंतर जाएं और वहां एक बार फिर साथ बैठें और देश को बताएं कि हमारे लिए ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं। मोदी जी, अमित शाह जी, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने देश के लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है। जैसा कि मैंने कल कहा था, जिन्होंने ऐसा किया है वे देश के गद्दार हैं, और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मैं आपको अभी बता रहा हूं: ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता।

 

हर एफआईआर मेडल जैसा: राहुल गांधी

आकाशवाणी भवन परिसर में जबरन घुसने के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ दर्ज हर एफआईआर मेरे लिए एक पदक है। मेरे विरुद्ध 45 एफआईआर दर्ज हैं। मैं चाहता हूं कि मेरे खिलाफ 100 एफआईआर हो जाएं।

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों को दोपहर डेढ़ बजे जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में आमंत्रित किया था। यहां सभी सांसदों ने भोज के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की। 

 

हम यह विरोध जारी रखेंगे। चुनाव आयोग की बार-बार की गलतियां और मोदी जी के इशारे पर हो रही हरकतें यह बताती हैं कि वे देश में लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। वे संविधान की भी परवाह नहीं करते। इसलिए हमने तय किया है कि लोगों की आवाज पूरे देश तक पहुंचनी चाहिए। यही हमारा काम है। - मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष। 

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में अब 5 नहीं 10 लाख का होगा हिमकेयर, AI से होगी निगरानी

जंतर-मंतर रवाना हुए विपक्षी सांसद

चुनाव आयोग की कथित धांधली पर सीजेपी, आइसा के अलावा कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल रखा है। सीजेपी जहां 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने वाली है। वहीं कांग्रेस ने आज से ही जंतर-मंतर में प्रदर्शन की घोषणा की।

 

दोपहर के लंच के बाद विपक्षी सांसद जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के सांसद जंतर मंतर जा रहे हैं, क्योंकि कोई और जगह विरोध प्रदर्शन के लिए तय नहीं है। विपक्षी सांसद तीन बसो में सवार होकर जंतर मंतर के लिए रवाना हुए।