लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कहा है कि युवाओं को सिर्फ इसलिए जेल में ठूंस देना कि उन्होंने जंतर मंतर पर तिरंगा लहराया है, कायरता है। जंतर मंतर अब दिल्ली में प्रदर्शन स्थल नहीं है। आशुतोष रांका और सौरभ दास को यहां झंडा फहराने की वजह से हिरासत में लिया गया था, अब उन्हें 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जंतर मंतर पर धरनास्थल के तौर पर डिनोटिफाई किया जा चुका है। अब जंतर मंतर पर प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन की जगहें, रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी ग्राउंड हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि पूरे देश में प्रदर्शन सिर्फ एक मकसद के लिए हो रहे हैं, चुनाव आयोग की पारदर्शिता, निष्पक्षता और वोट चोरी खत्म करने के लिए।
यह भी पढ़ें: 5 दिन की कस्टडी में भेजे गए CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका
'सभी आंदोलनों का मकसद एक है'
राहुल गांधी ने कहा, 'छात्र, युवा, पत्रकार और इंडिया ब्लॉक, अलग-अलग बैनर है लेकिन मकसद एक है। सभी आंदोलन एक हैं, नागरिक अपने संवैधानिक अधिकार मांग रहे हैं। जतर मंतर, देश की जनता से जुड़ा हुआ है। हम इसे वापस लेकर रहेंगे।
CJP नेताओं का क्या हुआ है?
CJP के नेताओं को 5 दिनों को हिरासत में भेजा गया है। आशुतोष रांका और सौरभ दास को मंगरलवार सुबह ही जंतर मंतर से हिरासत में लिया गया था। 12 अन्य कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को पकड़ा गया था। जंतर मंतर पर CJP समर्थकों ने तिरंगा लहराया था, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी।
क्यों जेल में हैं CJP नेता?
दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर धरना स्थल की सूची से बाहर कर दिया है। अब यह जगह धरना के लिए गैर अधिसूचित है। 12 अक्तूबर को ही दिल्ली पुलिस ने इसे धरना स्थल के तौर पर गैर अधसूचित कर दिया था।
यह भी पढ़ें: CJP और कांग्रेस को जोड़ने वाली कड़ी या सबकी पसंद, आखिर क्या हैं नेहा बोरा?
अदालत ने क्यों जेल भेजा?
आशुतोष रांका, सौरभ दास और अंजिक्य शिंदे को स्पेशल एग्जीक्युटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। बुधवार सुबह उन्हें 5 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अंजिक्य शिंदे को पर्सनल बांड भरने की वजह से रिहा किया गया है।
सीजेपी लीगल सेल की अध्यक्ष रत्ना सिह ने दावा किया है कि उनके फोन छीन लिए गए हैं, उन्हें उनके वकीलों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि नेताओं को पार्लियामेंट स्ट्रीट के पास 3 बजे सुबह एक प्राइवेट वैन में भी लाया गया है।
