हर साल लाखों श्रद्धालु केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं और इस साल भी लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान भी इन धामों की यात्रा करती हैं लेकिन अब इस साल उन्हें यात्रा करने के लिए पहले एफिडेविड जमा करना होगा और अपनी आस्था साबित करनी होगी। नए नियमों के अनुसार, गैर हिंदूं श्रद्धालुओं को इन धामों में दर्शन के लिए अपनी आस्था साबित करनी होगी, जिसके लिए एफिडेविट देना होगा। अब सारा अली खान इस्ताम धर्म से हैं इसलिए उन्हें भी एफिडेविट देना होगा। इस फैसले की जानकारी  बद्रीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। 

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर–सनातनी श्रद्धालु प्रवेश कर सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें एक एफिडेविट या लिखित घोषणा देनी होगी कि वे हिंदुत्व और सनातन धर्म में आस्था रखते हैं। अब उनके इस बयान की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार में जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़, नेपाल सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

सारा अली खान पर क्या बोले?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान केदारनाथ आ सकती हैं, तो उन्होंने कहा कि अगर वह भी एफिडेविट में यह लिखकर दें कि उन्हें सनातन धर्म और हिंदुत्व में विश्वास है, तो वह भी आ सकती हैं। इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने आगे बताया कि मंदिर समिति इस शपथ पत्र का  फॉर्मेट उपलब्ध करवाएगी और इसी फॉर्मेट में सभी गैर हिंदूओं को यह शपथ पत्र जमा करवाना होगा। 

समीति की बैठक में हुआ फैसला

हाल ही में बद्रीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक हुई थी। उस बैठक में यह मुद्दा उठा था कि धामों में गैर–सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। इसके बाद मीटिंग में फैसला लिया गया कि गैर-सनातनियों के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी और उन्हें शपथ पत्र देना होगा। इस बैठक के बाद द्रीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यह शपथ पत्र मंदिर परिसर में ही उपलब्ध रहेगा, ताकि इच्छुक श्रद्धालु वहीं पर इसे भर सकें।

सारा अली खान चर्चा में

सारा अली खान के पिता सैफ अली खान हैं और उनकी मां अमृता सिंह है। सारा को उनकी आस्था के लिए भी जाना जाता है। वह मंदिर से लेकर मस्जिद तक हर जगह जाती हैं और दर्शन करती हैं। सारा का केदारनाथ से खास जुड़ाव है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'केदारनाथ' फिल्म से ही की थी और इस फिल्म की शूटिंग इसी इलाके में हुई थी। इसके बाद भी वह कई बार केदारनाथ आई हैं और मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए उन्होंने कई बार तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

 

यह भी पढ़ें: एक अंग्रेज के पैर पड़े और बदल गई पूरे देश की तकदीर, क्या है केरल की पूरी कहानी?

कांग्रेस ने उठाए सवाल

अब इस फैसले पर सवाल भी उठने लगे हैं क्योंकि केदारनाथ-बद्रीनाथ जैसे धामों में कई गैर हिंदू भी आस्था रखते हैं और दर्शन के लिए जाते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने हेमंत द्विवेदी और बीजेपी से तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा कि हेमंत द्विवेदी की हिम्मत कैसे हुई कि वह बाबा केदार और उनके भक्तों के